{"_id":"6956d045e71ab5a423031f96","slug":"tanda-dispute-deepens-fir-registered-for-attack-on-sarpanch-and-five-others-sonipat-news-c-197-1-snp1001-147597-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: टांडा विवाद गहराया, सरपंच समेत पांच पर हमले की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: टांडा विवाद गहराया, सरपंच समेत पांच पर हमले की प्राथमिकी दर्ज
Fri, 02 Jan 2026 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव टांडा में आपसी विवाद के चलते सरपंच और ग्रामीणों के बीच तनाव बढ़ गया है। राई थाना पुलिस ने टांडा गांव के सरपंच राजेश समेत पांच लोगों के खिलाफ हमला करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव टांडा निवासी प्रहलाद ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार गए थे। 30 दिसंबर, 2025 को घर लौटने पर उन्हें करणी सेना के प्रदेश महामंत्री दीपक चौहान ने कॉल की और एक वीडियो भेजा। दीपक चौहान ने कॉल पर बताया कि यह वीडियो टांडा के सरपंच की ओर से उसे भेजी गई है।
प्रहलाद का आरोप है कि इसके जरिए उसके खिलाफ साजिश रची जा रही थी। इसी को लेकर उसने 30 दिसंबर को राई थाना में सरपंच राजेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। प्रहलाद के अनुसार इस विवाद के बाद 31 दिसंबर को करणी सेना के प्रदेश महामंत्री दीपक चौहान ने बातचीत के लिए बुलाया, जहां गांव के कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान सरपंच राजेश, उसके पिता रामलाल तथा संदीप, सुरेश और प्रकाश मौके पर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। प्रहलाद ने यह भी आरोप लगाया कि सरपंच ने उसे धमकी देते हुए कहा कि उसकी जमीन बिक चुकी है और वह उसके खिलाफ पचास लाख रुपये तक खर्च कर सकता है।
राई थाना पुलिस ने प्रहलाद के बयान के आधार पर सरपंच राजेश, रामलाल, संदीप, सुरेश और प्रकाश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सरपंच राजेश ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि इस घटना में उनके पिता रामलाल को भी चोटें आई हैं।