{"_id":"67d715f8dba73a2fc50113f7","slug":"talents-were-honored-sonipat-news-c-196-1-nnl1003-122395-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
Sun, 16 Mar 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 11प्रतिभाओं का सम्मान करते संस्था सदस्य। स्रोत-संस्था
- फोटो : संवाद
नारनौल। सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को आंबेडकर भवन मालवीय नगर में प्रतिभा सम्मान और मोटिवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के प्रधान सुभाष चंद्र एडवोकेट ने की। चंचल सिंगला एचसीएस, प्रियंका आरएएस, सुनील कुमार आरएएस, हेमंत आरजेएस को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नैंसी, प्रिंस, वंश और कार्तिक को भी एनटीएस परीक्षा पास करने को लेकर सम्मानित किया गया। एचसीएस चंचल सिंगला व सीडीपीओ प्रियंका ने बताया कि क्रांति ज्योति माता सावित्रीबाई फुले द्वारा ही देश की महिलाओं को शिक्षित करने का अभियान शुरू किया गया था। इसकी बदौलत आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर दिलीप सिंह, जगदीश व योगेंद्र आदि वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर भूपेंद्र एडवोकेट, वीरेंद्र सिंह, संजय नारनौलिया, दर्शन सिंह, बलबीर बबेरवाल, सुरेंद्र अंबेडकर, बलबीर, जयसिंह नारनौलिया, प्रेरणा, साक्षी मोना, रीना देवी मौजूद रहीं। संवाद