{"_id":"677fd12033eaa6f6420fd9f3","slug":"super-100-sonipat-is-10th-in-the-state-in-applying-sonipat-news-c-197-1-snp1002-130552-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सुपर-100 ... आवेदन करने में सोनीपत प्रदेश में 10वें स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सुपर-100 ... आवेदन करने में सोनीपत प्रदेश में 10वें स्थान पर
Fri, 10 Jan 2025 04:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 10 Jan 2025 04:06 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सुपर-100 में आवेदन करने की प्रक्रिया बेहत धीमी चल रही है। यही कारण है कि अब तक जिले में 2228 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। सुपर-100 के लिए पंजीकरण करने के मामले में सोनीपत जिला प्रदेश में 10वीं पायदान पर है, जबकि पानीपत 3880 पंजीकरण के साथ पहले और चरखी दादरी 736 पंजीकरण के साथ अंतिम पायदान पर है।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह का कहना है कि शीतकालीन अवकाश के चलते आवेदन प्रक्रिया धीमी है। स्कूल खुलते ही इसमें तेजी आएगी। विद्यार्थियों को पंजीकरण करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। लेवल-1 की परीक्षा 5 फरवरी को होगी।
सुपर-100 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत राजकीय स्कूलों से 10वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से 11वीं व 12वीं की पढ़ाई के साथ दो साल तक नीट व जेईई का निशुल्क प्रशिक्षण भी दिलवाता है। इसके लिए चयनित विद्यार्थियों को वहीं रहना होता है। विद्यार्थियों के रहने, खाने व पढ़ाई का खर्च विभाग की तरफ से वहन किया जाता है। सुपर-100 कार्यक्रम के नए बैच के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। विद्यार्थी 28 जनवरी रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का चयन नए बैच 2025-27 के लिए किया जाएगा। चयनित विद्यार्थी बिना पैसा खर्च किए डाॅक्टर या इंजीनियर बनने का सपना पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन
यह रहेगा सुपर-100 का शेड्यूल
-विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे : 28 जनवरी तक
-लेवल-1 की परीक्षा : 05 फरवरी
-लेवल-1 की परीक्षा का परिणाम : 20 फरवरी
-लेवल-2 की परीक्षा : 05 अप्रैल
-लेवल-2 की परीक्षा का परिणाम : 30 अप्रैल
-नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत : 05 मई
कहां कितने विद्यार्थियों ने किया आवेदन
खंड पंजीकरण
गन्नौर 390
गोहाना 277
कथूरा 147
खरखौदा 244
मुंडलाना 197
राई 460
सोनीपत 513
कुल 2228
किस जिले में कितने विद्यार्थियों ने किया आवेदनजिला पंजीकरण
पानीपत 3880
कुरुक्षेत्र 3278
हिसार 3044
गुरुग्राम 3028
सिरसा 2734
कैथल 2525
जींद 2375
अंबाला 2328
फतेहाबाद 2325
भिवानी 2280
सोनीपत 2228
करनाल 1890
महेंद्रगढ़ 1627
रेवाड़ी 1578
पंचकूला 1240
नूहं मेवात 1207
पलवल 1181
रोहतक 1118
झज्जर 1113
फरीदाबाद 1068
यमुनानगर 1007
चरखीदादरी 736
-सुपर-100 के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अब तक 2228 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी तक जारी रहेगी। विद्यार्थियों को पंजीकरण करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। योजना के तहत राजकीय विद्यालयों से 10वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को दो साल तक नीट व जेईई का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत