फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   suicide, one sided love, case

एक तरफा प्यार में सहकर्मी युवती पर शादी का बनाया दबाव, पीड़िता ने जहर खाकर दी जान

Thu, 14 Jan 2021 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
suicide, one sided love, case
मुरथल। मुरथल स्थित ढाबे पर एक युवक ने एकतरफा प्यार में सहकर्मी युवती को बुलाकर जबरन शादी करने के लिए दबाव बनाया तो पीड़िता ने जहर निगल लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मूलरूप से मध्यप्रदेश निवासी महिला ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी 21 वर्षीय बेटी व अन्य परिजनों के साथ फिलहाल कुंडली क्षेत्र में रह रही है। उसकी बेटी बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में काम करती थी। उसकी बेटी की कंपनी में मूलरूप से बिहार के जिला छपरा के गांव रसोली का रणधीर उर्फ मुन्ना भी काम करता है। आरोपी कंपनी में ही रहता है। आरोपी रणधीर उसकी बेटी से एकतरफा प्यार करने लगा। उसने बेटी से शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन उसने मना कर दिया। उसकी बेटी जब 12 जनवरी को घर से ड्यूटी पर जा रही थी तो आरोपी ने उसे जबरन मुरथल स्थित ढाबा पर उतरने को कहा। आरोपी बार-बार जिद कर रहा था जिसके चलते उसकी बेटी ढाबा पर उसे समझाने के लिए चली गई। उसकी बेटी ने आरोपी को कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ और धमकी देने लगा। जिस पर उसकी बेटी ने आरोपी के दबाव से परेशान होकर जहर खा लिया। रणधीर ने ही युवती के घर वालों को उसके जहर खाने की सूचना दी और भाग गया। ढाबा संचालकों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बाद में परिजनों व पुलिस ने युवती को बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

वर्जन
मुरथल स्थित हैप्पी ढाबा पर जहर खाने से युवती की अस्पताल में मौत हो गई। उसकी मां ने सहकर्मी पर आत्महत्या को विवश करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक एकतरफा प्यार में युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। जिससे प्रताड़ित होकर उसने जान दे दी। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

- कृष्ण कुमार, जांच अधिकारी, थाना मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed