फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Suggestions and objections for ward delimitation have been invited until December 17, and a notification has been issued.

Sonipat News: वार्डबंदी के लिए 17 दिसंबर तक सुझाव व आपत्तियां मांगी, अधिसूचना जारी

Sat, 13 Dec 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 13 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Suggestions and objections for ward delimitation have been invited until December 17, and a notification has been issued.
सोनीपत। नगर निगम चुनाव को लेकर वार्डबंदी के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। निगम चुनाव को लेकर क्षेत्र में 22 वार्ड बनाने के लिए प्रस्तावित वार्डबंदी के नक्शे को जारी किया है। इसके लिए सरकार ने सुझाव व आपत्तियां आमंत्रित की हैं।
विज्ञापन

अगर किसी व्यक्ति को वार्डबंदी के लिए जारी की गई अधिसूचना को लेकर कोई आपत्ति या सुझाव देना है तो वह उपायुक्त कार्यालय में दर्ज करवा सकता है। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि सरकार ने आपत्ति व सुझाव दर्ज करवाने के लिए लोगों को 17 दिसंबर तक का समय दिया है ताकि इसके बारे में रिपोर्ट बनाकर 19 दिसंबर तक मुख्यालय भिजवाई जा सके।
विज्ञापन

नगर निगम के मेयर व पार्षदों का कार्यकाल जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में समाप्त हो जाएगा। नगर निगम की ओर से पांच साल पहले 3,40, 919 आबादी पर 20 वार्ड बनाए गए थे। अब निगम क्षेत्र की जनसंख्या बढ़कर करीब 4,05,275 हो चुकी है। इनमें 83,000 बैकवर्ड क्लास (ए) और 20,953 बैकवर्ड क्लास (बी) की जनसंख्या है, जबकि एससी की जनसंख्या 59,224 है। ऐसे में वार्ड की संख्या बढ़कर 20 से 22 हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर पद के लिए आरक्षण ड्रा 15 दिसंबर को
नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर पद के लिए आरक्षण ड्रा 15 दिसंबर को होगा। चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे भावी उम्मीदवारों की नजरें मेयर पद के ड्राॅ पर टिकी हैं। प्रदेश में सोनीपत के साथ पंचकूला व अंबाला में नगर निगम चुनाव हैं। मेयर पद का आरक्षण के लिए निकलने वाले ड्राॅ के लिए मुख्यालय की ओर से पत्राचार हो गया है।

सोनीपत के साथ पंचकूला व अंबाला में से एक सीट बीसी-बी महिला के लिए आरक्षित होनी है। वर्तमान में तीनों सीट सामान्य श्रेणी की हैं। नौ महीने पहले ही सोनीपत नगर निगम के उप चुनाव में मेयर राजीव जैन जीते थे। ऐसे में सभी की निगाह आरक्षित ड्राॅ पर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed