{"_id":"f49634aecbbf18d0059b8c93a17d3fd0","slug":"sub-inspector-red-handed-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य आपूर्ति विभाग का सबइंस्पेक्टर 20 हजार की रिश्वत लेते काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य आपूर्ति विभाग का सबइंस्पेक्टर 20 हजार की रिश्वत लेते काबू
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Sat, 06 Jun 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
गोहाना में विजिलेंस की टीम ने खाद्य आपूर्ति विभाग के सब इंस्पेक्टर को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वह सिकंदरपुर माजरा के डिपो होल्डर से रजिस्टर पूरा करने की एवज में पिछले काफी समय से रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन
सिकंदरपुर माजरा गांव के डिपो होल्डर मामन ने बताया कि वह पिछले काफी समय से गांव में डिपो चलाने का काम करता है। उसने बताया कि गोहाना खाद्य आपूर्ति विभाग का सबइंस्पेक्टर विनोद उससे रजिस्टर पूरा करने की एवज में पिछले काफी समय से रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन
कई बार उसने एक से पांच हजार रुपये की रिश्वत दी भी। हालांकि अबकी बार उसने 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में 20 हजार रुपये देने पर समझौता हो गया।
डिपो होल्डर ने इसकी शिकायत रोहतक विजिलेंस को दी। विजिलेंस की टीम ने एक जाल बिछाते हुए शुक्रवार को सबइंस्पेक्टर को फौव्वारा चौक से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विजिलेंस इंस्पेक्टर जयभगवान ने बताया कि उन्हें डिपो होल्डर से शिकायत मिली थी कि खाद्य आपूर्ति विभाग का सबइंस्पेक्टर उससे 20 हजार की रिश्वत मांग रहा है। जिसके बाद कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। विभाग की इस टीम में एसआई रमेश, एएसआई रामनिवास, एएसआई अशोक, सिपाही रामचंद्र, जितेंद्र और रवींद्र शामिल थे।