{"_id":"6962a2d1de4fa1585a03948a","slug":"students-who-embrace-entrepreneurship-will-receive-awards-sonipat-news-c-197-1-snp1003-147979-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: उद्यमिता अपनाने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: उद्यमिता अपनाने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा अवॉर्ड
Sun, 11 Jan 2026 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने उद्यमी योजना शुरू की है। इसके तहत युवा अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर सकते हैं। आईटीआई पास करने के बाद उद्यम शुरू कर उद्यमिता अपनाने वाले युवाओं को सरकार की ओर से उद्यमिता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने बताया कि सभी आईटीआई पास विद्यार्थियों को उद्यमी अवॉर्ड के लिए सरकार की ओर से 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उद्यमी अवॉर्ड के तहत प्रथम विजेता को 10 हजार, द्वितीय को 7500 और तृतीय को 5000 रुपये पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
आईटीआई पास युवा ने अपनी ट्रेड से संबंधित कोई स्वयं का रोजगार प्रारंभ किया है तो वह कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से निर्धारित फॉर्म प्राप्त कर उसे भरकर 12 जनवरी तक संबंधित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जमा करवा सकता है।
विज्ञापन
यह नियम व शर्तें होंगी जरूरी
उद्यमी अवॉर्ड के लिए आवेदक का आईटीआई कोर्स पास होना एवं प्रमाणपत्र प्राप्त होना अनिवार्य है। आवेदक राज्य में स्थित किसी भी आईटीआई से पास आउट होना चाहिए। उसका व्यवसाय हरियाणा राज्य (चंडीगढ़ या हरियाणा के किसी भी जिले) में ही संचालित होना चाहिए। व्यवसाय की अवधि 1 से 4 वर्ष के बीच होनी चाहिए और मासिक आय 26 हजार रुपये से अधिक होनी आवश्यक है।
इसके अतिरिक्त संबंधित व्यवसाय को पूर्व में किसी अन्य योजना के तहत कोई पुरस्कार नहीं मिला होना चाहिए। व्यवसाय हरियाणा राज्य में एक ही स्थान पर संचालित होना चाहिए। आवेदक किसी साझेदारी में शामिल नहीं होना चाहिए। गांव या शहर स्तर पर उसकी उद्यमिता स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए।