फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students showcased their talent during the district level youth festival.

Sonipat News: जिलास्तरीय युवा महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 07 Nov 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 07 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent during the district level youth festival.
फोटो 10: सोनीपत के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में शुरू हुए ज
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वीरवार को 31वें जिलास्तरीय युवा महोत्सव की शुरुआत हुई। महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन और युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले दिन गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान, सोनीपत विधायक निखिल मदान, उपायुक्त सुशील सारवान व कुलपति डॉ. प्रकाश सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान 10 विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में 1002 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान मेला, निबंध लेखन, पेंटिंग, भाषण व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की ओर से हरियाणवी गानों पर किए गए नृत्य युवाओं में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि युवाओं से हमारे देश की पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, सबसे अधिक कार्य करने की क्षमता युवाओं में होती है। जिलास्तरीय युवा महोत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतरीन मंच है। जिससे उनको राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मौका मिलता है।
वहीं सोनीपत विधायक निखिल मदान ने कहा कि सरकार युवाओं में रचनात्मक एवं देशभक्ति की भावना को जागृत करने के लिए ऐसे कार्यक्रम करती रहती है। जिलास्तरीय युवा महोत्सव के मंच से युवाओं को अपने छुपे हुए हुनर को राष्ट्रीयस्तर तक ले जाने का मौका मिलेगा।

कुलपति डॉ. श्री प्रकाश ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की कुंजी है। युवा महोत्सव जैसे मंच ही युवा में आत्मविश्वास व सहयोग की भावना उत्पन्न करते हैं। जिला युवा समन्वयक अधिकारी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलास्तरीय युवा महोत्सव के समापन पर शुक्रवार को सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

इस दौरान एसडीएम सुभाष चंद्र, रजिस्ट्रार अजय गर्ग, जिला रोजगार अधिकारी सविता लांबा, प्रिंसिपल प्रवेश सांगवान, प्रिंसिपल संदीप अहलावत, कर्नल दीपक वशिष्ठ, मेजर संजय श्योराण भी मौजूद रहे।

फोटो 10: सोनीपत के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में शुरू हुए ज

फोटो 10: सोनीपत के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में शुरू हुए ज

फोटो 10: सोनीपत के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में शुरू हुए ज

फोटो 10: सोनीपत के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में शुरू हुए ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed