फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   student request to cm

सीएम से मंच पर बोली छात्रा, स्कूल से विज्ञान संकाय खत्म करने से

Sun, 11 Aug 2019 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
student request to cm
शिक्षकों के साथ छात्रा अर्चना - फोटो : Sonipat
सोनीपत। सरकार ने प्रदेशभर के विज्ञान संकाय के काफी स्कूलों को आसपास के स्कूल से जोड़ दिया है, जिससे उस स्कूलों के विद्यार्थियों को दूसरे स्कूल में पढ़ाई करने जाना पड़ेगा। छात्र किसी तरह उन स्कूल में जा रहे है, लेकिन छात्राओं के लिए सरकार के इस फैसले से परेशानी खड़ी हो गई है। यह मामला शनिवार को दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल में हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के समारोह में मंच पर सीएम मनोहर लाल के सामने झज्जर के बहुझोलरी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा अर्चना ने उठाया। जिस पर सीएम ने लिखित में देने के लिए कहा तो छात्रा ने तुरंत ही लिखकर पत्र सीएम को थमा दिया। सीएम ने मामले में संज्ञान लेकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

झज्जर जिले के बहुझोलरी के राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा अर्चना को सम्मानित करने के लिए मंच पर बुलाया गया तो वह सम्मान लेने के बाद मंच पर सीएम मनोहर लाल से बातचीत करने लगी। छात्रा अर्चना ने सीएम से बताया कि बहुझोलरी के स्कूल में कई गांवों की छात्राएं पढ़ने के लिए आती हैं और वहां 11वीं व 12वीं में विज्ञान संकाय में 15 छात्राएं हैं। वहां से विज्ञान संकाय हटाकर गोरिया के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल से जोड़ दिया गया, लेकिन वह को-एजुकेशन का स्कूल है और वह बहुझोलरी से लगभग आठ किमी दूर पड़ता है। इसके अलावा वहां तक कोई बस या अन्य वाहन भी नहीं चलता है। इस कारण ही बहुझोलरी की सभी 15 छात्राओं को विज्ञान संकाय छोड़ना पड़ेगा। इसलिए बहुझोलरी के कन्या स्कूल में विज्ञान संकाय को रखा जाए। जिसपर सीएम मनोहर लाल ने छात्रा अर्चना से लिखित में देने के लिए कहा तो उसने व उसके शिक्षक नवीन कुमार ने सीएम को लिखित में पत्र दिया। जिस पर सीएम मनोहर ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed