फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Student attacked with knife and looted mobile phone

Sonipat News: लाठ की लाडली काजल ने नौवीं बार जीता भारत केसरी का खिताब

Fri, 15 Mar 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 15 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Student attacked with knife and looted mobile phone
सोनीपत के गांव लाठ निवासी काजल भारत केसरी का खिताब जीतने के बाद ट्रॉफी दिखाते हुए। स्रोत : प्र
सोनीपत। गांव लाठ की लाडली काजल ने नौवीं बार भारत केसरी का खिताब अपने नाम किया है। यह इनामी दंगल 11 से 13 मार्च तक पंजाब के गांव मनाना में आयोजित किया गया था। काजल ने उत्तर प्रदेश की पहलवान नितिशा को हराकर भारत केसरी का खिताब अपने नाम किया। अकादमी पहुंचने पर काजल का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


पहलवान काजल को भारत केसरी के खिताब के साथ 55 हजार की इनामी राशि से सम्मानित किया गया। 17 वर्ष की छोटी सी आयु में नौ बार भारत केसरी, विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाली काजल आज नवोदित पहलवानों की प्रेरणा बनी हुई हैं। काजल ने 8वीं बार भारत केसरी दंगल में अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान को हराकर खिताब अपने नाम किया था। वह करीब पांच साल से कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी में ध्यानचंद एवं भीम अवाॅर्डी प्रशिक्षक कुलदीप मलिक से कुश्ती के गुर सीख रही हैं।
विज्ञापन

बेटी ने दिए गौरवान्वित होने के पल
काजल के पिता रविंद्र का कहना है कि लाडली ने कम आयु में ही अपनी खेल प्रतिभा से प्रदेश, जिले व गांव लाठ का नाम रोशन किया है। अब बेटी ने पंजाब में भारत केसरी का खिताब जीतकर हमें गौरवान्वित होने के पल दिए हैं। इससे पहले काजल ने साल 2022 में अंडर-15 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। साल 2023 में एशियन चैंपियनशिप के सब-जूनियर वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीता। उनका सपना है कि लाडली ओलंपिक में देश के लिए सोना जीतकर लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed