फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Stray cattle became a serious problem, the campaign to catch them slowed down

Sonipat News: बेसहारा गोवंश बने गंभीर समस्या, पकड़ने का अभियान पड़ा ठंडा

Wed, 27 Aug 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 27 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Stray cattle became a serious problem, the campaign to catch them slowed down
फोटो 12: सोनीपत के गन्नौर में रेलवे रोड पर यातायात बाधित कर रहा बेसहारा गोवंश का झुंड। स्रोत: प
गन्नौर। शहर में लावारिस गोवंशों की समस्या गंभीर होती जा रही है। सड़कों और गलियों में झुंड बनाकर घूम रहे गोवंश यातायात ही नहीं प्रभावित कर रहे हैं बल्कि आम लोगों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों और बुजुर्गों का सड़कों पर निकलना दूभर हो गया है। आए दिन गोवंश किसी न किसी को घायल कर रहे हैं। सड़कों पर गोवंशों के होने की वजह से हादसा होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर इनको पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की थी। अभियान के तहत 50 गायों को पकड़कर श्री गोशाला में छोड़ा गया था। संसाधनों की कमी के चलते बाकी सभी गोशालाओं ने एक भी बैल या गाय लेने से साफ मना कर दिया है। ऐसे में आशियाना न मिलने की वजह से शहर की सड़कों पर बेसहारा गोवंश झुंड बनाकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या से परेशान लोगों ने प्रशासन से ठोस कार्रवाई करने की मांग की है। नगर पालिका भी जगह की कमी के चलते ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।


नगर पालिका गायों को पकड़वाकर गोशाला में छोड़ रही है। इससे कुछ हद तक गोवंशों की संख्या में कमी आएगी। सड़कों से गोवंश को पूरी तरह से हटाने के लिए भी योजना तैयार की जा रही है। प्राथमिकता के साथ गोवंशों से शहर को मुक्त करने का काम शुरू किया जाएगा। -प्रदीप खर्ब, सचिव, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed