{"_id":"5d45eb4b8ebc3e6ced37477e","slug":"sports-sonipat-news-rtk5094395182","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 मीटर में भिवानी की मुस्कान व करनाल के अतुल सबसे तेज दौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 मीटर में भिवानी की मुस्कान व करनाल के अतुल सबसे तेज दौड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल में शनिवार को विमुक्त घुमंतू जन जातीय राज्य स्तरीय खेल उत्सव का शुभारंभ हुआ। दो दिन तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदेश भर से करीब 800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन 800 मीटर दौड़ में भिवानी की मुस्कान और करनाल के अतुल ने पहला स्थान हासिल किया। विमुक्त घुमंतू जन जाति कल्याण संघ, क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने किया।
मंत्री कविता जैन ने कहा कि प्रदेश की खेल नीति विश्व की सर्वश्रेष्ठ खेल नीति है। हर वर्ग के युवक-युवतियों को खेल नीति का लाभ उठाते हुए भविष्य निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। विमुक्त घुमंतू जन जातियों की खेल प्रतिभाओं को भी मिल रहे इन अवसरों का पूरा लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार घुमंतू जाति के लोगों के आर्थिक, शैक्षणिक व सामाजिक उत्थान में जुटी हुई है। ताकि यह जातियां भी समाज को आगे बढ़ाने में योगदान दे सकें।
मुख्य वक्ता आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख सुरेशचंद्र ने कहा कि खेलों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। संस्कारों की स्थापना में खेल सबसे अधिक प्रभावशाली सिद्ध होते हैं। समारोह की अध्यक्षता कर रहे वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने उपस्थित खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया किया। इस दौरान विमुक्त घुमंतू जन जाति संघ के अध्यक्ष राजेश, डीएनटी बोर्ड के चेयरमैन डॉ. बलवान सिंह, डीएनटी कल्याण संघ के सचिव डॉ. रामनिवास, ईस्सर सिंह बाजीगर, जसमेर सिंह, विवि के रजिस्ट्रार डॉ. अनिल खुराना, खेल निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह, प्रो. सुखदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये हैं परिणाम
महिलाओं के 13 से 17 आयु वर्ग में 400 मीटर दौड़ में भिवानी की ममता पहले, पानीपत की प्रिया दूसरे स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ में भिवानी की मुस्कान ने पहला, जींद की निशा ने दूसरा व फतेहाबाद की मंजूबाला ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में भिवानी की ममता प्रथम, जींद की निशा द्वितीय स्थान पर रही। 18 से 25 आयु वर्ग में 400 मीटर दौड़ में फतेहाबाद की रिंकू पहले, भिवानी की भावना दूसरे व पलवल की हेमलता तीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ में झज्जर की मनीषा ने पहला, भिवानी की भावना ने दूसरा, रोहतक की रिचा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में झज्जर की मीनू प्रथम, फतेहाबाद की काजल द्वितीय व बिमलेश तीसरे स्थान पर रही।
पुरुष वर्ग में 13 से 17 आयु वर्ग में 800 मीटर दौड़ में करनाल के अतुल ने पहला, सचिन ने दूसरा व भिवानी के मोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में कुरुक्षेत्र के अभिनव ने प्रथम, पंचकुला के कुलवंत ने द्वितीय व रेवाड़ी के प्रदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 18 से 25 आयु वर्ग में 400 मीटर दौड़ में पानीपत के सागर पहले भिवानी के सूरजपाल दूसरे व पानीपत के संदीप तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में जींद के नसीब ने पहला, झज्जर के राकेश ने दूसरा व फतेहाबाद के संदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में कुरुक्षेत्र के विजय प्रथम, करनाल के रवींद्र द्वितीय व करनाल के वीरभान तृतीय स्थान पर रहे।