{"_id":"65bd3f644496052bd208b804","slug":"special-buses-will-run-for-hcs-exam-preparations-started-sonipat-news-c-197-1-snp1002-113188-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एचसीएस परीक्षा के लिए चलेंगी स्पेशल बसें, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एचसीएस परीक्षा के लिए चलेंगी स्पेशल बसें, तैयारियां शुरू
Sat, 03 Feb 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 03 Feb 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत बस अड्डे में खड़ी बसें। संवाद
सोनीपत। हरियाणा सिविल सर्विसेज (एचसीएस) की परीक्षा देने वाले जिले के परीक्षार्थियों को रोडवेज बेहतर परिवहन सुविधा देते हुए स्पेशल बसें चलाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एचसीएस की परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इसके लिए छह जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
एचसीएस परीक्षा को लेकर छह जिलों अंबाला, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, करनाल और पंचकूला में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सोनीपत से भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी देंगे। मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद रोडवेज ने भी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए विशेष बसें चलाने की रूपरेखा बनाई गई है। हालांकि इस बार परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने का काम निशुल्क नहीं रहेगा। परीक्षार्थियों को किराया देना होगा।
परीक्षार्थियों को मिलेगी सीधी बस सेवा
परीक्षार्थियों को लाने और ले जाने की जिम्मेदारी रोडवेज को सौंपी गई हैं। परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकें, इसके लिए मुख्यालय ने 10 व 11 फरवरी को विशेष बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि एचसीएस परीक्षा 11 फरवरी को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। प्रात:कालीन सत्र में परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक और सायंकालीन सत्र में तीन से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। छह जिलों में आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए सोनीपत बस अड्डे से सीधी बस सेवा मुहैया करवाई जाएगी, ताकि परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकें।
विज्ञापन
वर्जन
एचसीएस परीक्षा के लिए मुख्यालय से मिले निर्देशों के अनुसार विशेष बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। छह जिलों में आयोजित की जाने वाली परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार ही बसें भेजी जाएंगी। प्रात:कालीन परीक्षा को लेकर जो परीक्षार्थी एक दिन पहले शाम को जाना चाहते हैं, उनके लिए 10 फरवरी को भी बसें चलाई जाएंगी। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।-राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत