फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat-Salasar direct bus service launched; BJP state president flags off the service.

Sonipat News: सोनीपत-सालासर सीधी बस सेवा शुरू, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

Wed, 07 Jan 2026 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 07 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sonipat-Salasar direct bus service launched; BJP state president flags off the service.
फोटो :05: सोनीपत बस अड्‌डा पर पहुंचने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का स्वागत करते रोड
सोनीपत। अब जिले से सालासर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिल गई है। मंगलवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने सोनीपत बस अड्डे से सोनीपत-सालासर सीधी बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस सेवा के शुभारंभ पर मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि श्रद्धालुओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया गया है।
विज्ञापन

सोनीपत से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सालासर धाम दर्शन के लिए जाते हैं, लेकिन सीधी बस सुविधा न होने के कारण उन्हें रोहतक या भिवानी से बस बदलनी पड़ती थी। इससे समय और असुविधा दोनों बढ़ जाती थीं। अब सीधी बस सेवा से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की मांग पर सोनीपत रोडवेज विभाग ने 20 दिसंबर से ट्रायल के तौर पर इस रूट पर बस सेवा शुरू की थी। 15 दिनों के सफल संचालन के बाद इसे नियमित करने का निर्णय लिया गया। मंगलवार को औपचारिक रूप से बस को सालासर धाम के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल सोनीपत-सालासर रूट पर प्रतिदिन एक ही बस चलाई जा रही है। यह बस सोनीपत बस अड्डे से सुबह 10 बजे रवाना होकर रोहतक, भिवानी और लोहारु होते हुए सालासर धाम पहुंचेगी। सालासर पहुंचने के बाद बस रात को वहीं रुकेगी और अगले दिन सुबह करीब पांच बजे श्रद्धालुओं को लेकर सोनीपत के लिए वापसी करेगी।

ठंड को देखते हुए फिलहाल बस का समय सुबह 10 बजे रखा गया है, जिसे मौसम अनुकूल होने पर आगे बदला जा सकता है। इस अवसर पर सोनीपत रोडवेज विभाग के महाप्रबंधक संजय कुमार ने उन्हें पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार कटारिया, राजेश दहिया, रोडवेज विभाग से दीपक, सुरेंद्र, कर्मबीर, देवेंद्र मान, प्रमोद दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed