फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat and Bhiwani dominated in power lifting competition

Sonipat News: पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में सोनीपत व भिवानी का रहा दबदबा

Sat, 27 Apr 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 Apr 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sonipat and Bhiwani dominated in power lifting competition
शहर में दूषित पेयजल आपूर्ति का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के किशनपुरा में कई दिनों
सोनीपत। राज्यस्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के महिला वर्ग में सोनीपत की सात व भिवानी की छह खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीत दबदबा बनाया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता गांव फाजिलपुर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में आयोजित की जा रही है। इसमें विभिन्न जिलों के करीब 800 महिला व पुरुष बॉडीबिल्डरों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में रविवार को पुरुष वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन


जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार सरदाना ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्णपदक विजेता खिलाड़ी अब राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राष्ट्र स्तरीय जूनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता जून में पंजाब व राजस्थान में और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता अगस्त में आयोजित की जाएगी। प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के उप प्रधान व जिला सचिव नीरज आंतिल ने बताया कि प्रतियोगिता में स्क्वाट, डेडलिफ्ट व बेंच प्रेस तीनों स्पर्धाओं में खिलाड़ी के उठाए कुल वजन के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव गोपाल कृष्ण, आईटीबीपी में कार्यरत एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रिंकू डबास, नरेश कुमार, राजेश, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक आंतिल, प्रशिक्षक राजीव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन महिला खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

सब जूनियर वर्ग -
नाम जिला भार वर्ग वजन उठाया

वर्षा भिवानी 52 305 किलो

नैना कुमारी भिवानी 63 372 किलो

राधिका पानीपत 69 347 किलो

भावना भिवानी 84 272 किलो



जूनियर वर्ग -

प्रियंका भिवानी 43 245 किलो

कोमल सोनीपत 47 202 किलो

रितिका सोनीपत 52 340 किलो

सुमन देवी सोनीपत 57 490 किलो

मीनू सोनीपत 63 462 किलो

काजल सोनीपत 69 495 किलो

ज्योति भिवानी 76 455 किलो

प्रियंका पानीपत 84 415 किलो

आशा भिवानी 84 + 322 किलो



सीनियर वर्ग

सुमन देवी सोनीपत 57 490 किलो

कृष्णा गुरुग्राम 63 400 किलो

मधु पानीपत 69 410 किलो

रेशमा देवी पानीपत 76 400 किलो

प्रीति पानीपत 84 510 किलो

रीना सोनीपत 84+ 580 किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed