फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Six patients found in 24 hours, three hospitalized

Sonipat News: डेंगू का प्रकोप... 24 घंटे में छह मरीज मिले, तीन अस्पताल में भर्ती

Sun, 27 Aug 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 27 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Six patients found in 24 hours, three hospitalized
शहर की एक कॉलोनी में डेंगू का मरीज मिलने पर फॉगिंग करते कर्मचारी। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
सोनीपत। डेंगू के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। एक दिन राहत के बाद 24 घंटे में डेंगू के 6 मरीज मिले हैं, जिनमें से तीन डेंगू वार्ड में उपचाराधीन हैं। डेंगू का लगातार बढ़ रहा आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग की चिंता की वजह बन रहा है। जिले में अलग-अलग स्थानों पर डेंगू के मरीज सामने आए हैं। अब तक जिले में डेंगू के 58 मरीज मिल चुके हैं। वहीं 7 मरीज मलेरिया के भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट हैं। विभाग की ओर से एंटी लार्वा एक्टिविटी को तेज कर दिया गया है। विभाग ने अब तक 985 लोगों का डेंगू टेस्ट किया है। अगस्त में अब तक 217 मरीजों के रक्त के नमूनों की जांच की जा चुकी है। जिले में 690 घरों में कूलर में डेंगू के लार्वा मिला है, जबकि 290 पानी की टंकियों व 233 हौद में लार्वा मिल चुका है। साथ ही शनिवार को उन इलाकों में भी फॉगिंग कराई गई, जहां पर डेंगू के 6 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

उप निदेशक ने परिजनों को किया जागरूक
स्वास्थ्य विभाग की उप निदेशक डॉ. रुचि ने शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल समेत शहर के मयूर विहार व सुभाष नगर का निरीक्षण किया। यहां पर डेंगू के मरीज मिले हैं। उनके साथ जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनविता कौशिक, बायोलॉजिस्ट डॉ. परमानंद, स्वास्थ्य निरीक्षक आनंद कुमार भी मौजूद रहे। उप निदेशक डॉ. रुचि ने कहा कि बदलते मौसम में स्वास्थ्य सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सावधानियां बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने बढ़ाई सैंपलिंग, दूसरी बार लार्वा मिलने पर चालान के निर्देश
डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए विभाग ने सैंपलिंग बढ़ा दी। पहले जहां 10 से 12 मरीजों के रक्त के नमूने लिए जाते थे, अब नमूनों की जांच दोगुना कर दी है। साथ ही उप निदेशक डॉ. रुचि ने स्वास्थ्य कर्मियों को घरों में दूसरी बार लार्वा मिलने पर चालान के निर्देश दिए। नागरिकों को पानी की टंकी व घरों के पानी के बर्तनों को ढककर रखने, दिन में मच्छरों के काटने से बचाव को लेकर व्यक्तिगत सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed