फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Six new doctors found, still lack of seven

सोनीपत: छह नए चिकित्सक मिले, अब भी सात की कमी

Sat, 11 Feb 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 Feb 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Six new doctors found, still lack of seven
फोटो 13: जिला नागरिक अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। 200 बेड के जिला नागरिक अस्पताल को छह नए चिकित्सक मिल गए हैं। जिससे उपचार के लिए आने वाले मरीजों को थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि स्वीकृत पदों के मुकाबले अभी भी सात चिकित्सकों की कमी है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतीक्षा सूची जारी करके जिला नागरिक अस्पताल में 6 चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी है। सरकार ने छह माह बाद फिर नए चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इससे पहले अगस्त, 2022 में नागरिक अस्पताल में 14 चिकित्सकों की नियुक्ति की गई थी, जिनमें से सर्जन को छोड़कर 13 ने ज्वाइन कर लिया था। हालांकि कुछ माह सेवाएं देने के बाद चार चिकित्सकों ने त्यागपत्र दे दिया था।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से निपटने के लिए मार्च, 2020 में प्रदेश सरकार ने जिले में 21 चिकित्सकों की नियुक्ति की थी। इसके बाद अगस्त, 2022 में सरकार की ओर से सोनीपत जिले में 38 नए चिकित्सकों की नियुक्त के आदेश जारी किए थे। जिसमें से अकेले नागरिक अस्पताल को 14 नए चिकित्सक मिले थे। सर्जन को छोड़कर 13 चिकित्सकों ने अस्पताल में ज्वाइन कर लिया था। हालांकि छह माह के अंतराल में ही उनमें से चार चिकित्सक नौकरी से त्यागपत्र दे दिया। 200 बेड के जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सक के 55 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में नागरिक अस्पताल में 42 चिकित्सकों से काम चलाया जा रहा है। अब अस्पताल में 6 नए चिकित्सक मिलने से संख्या 48 हो गई है। हालांकि अभी भी सात स्वीकृत पद खाली हैं। अस्पताल में रोजाना 1500 से ज्यादा ओपीडी हो रही हैं। छह नए चिकित्सकों की नियुक्ति से अस्पताल में उपचार कराने के लिए आने वाले मरीजों को कुछ राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में इन चिकित्सकों को मिली नियुक्ति
जिला नागरिक अस्पताल में डॉ. विकास अरोड़ा, आयशा खातून, डॉ. दीपक मलिक, डॉ. रीतू, डॉ. दीक्षित व डॉ. अकुल मुखीजा को नियुक्ति मिली है।
डेढ़ साल से स्थायी सर्जन तक नहीं
नागरिक अस्पताल में डेढ़ साल से स्थायी सर्जन तक नहीं है। अगस्त, 2022 में जारी सूची में सर्जन डॉ. सुनील कुमार की नियुक्ति के आदेश हुए थे। जिससे मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन सर्जन डॉ. सुनील कुमार ने नियुक्ति ही प्राप्त नहीं की। ऐसे में नवंबर, 2021 से अब तक मुंडलाना सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (सर्जन) डॉ. संजय कौशिक अस्पताल में हर वीरवार को ओपीडी लगा रहे है। वही मरीजों को ऑपरेशन भी करते हैं।
रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड
नागरिक अस्पताल में दो वर्ष से अधिक समय से रेडियोलॉजिस्ट तक नहीं हैं। जिसके कारण मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे है। उन्हें अपने अल्ट्रासाउंड के लिए निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। मरीज अस्पताल में नए रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
डेढ़ हजार की ओपीडी, मौसम बदलते ही बढ़ जाते हैं मरीज
नागरिक अस्पताल में रोजाना डेढ़ हजार तक ओपीडी हो रही हैं। जिससे यहां मरीजों की कतार लगी रहती है। हालांकि मौसम में बदलाव के साथ ही मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो जाता है। जिससे चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों की दिक्कत बढ़ जाती है। अब छह नए चिकित्सक मिलने से राहत मिल सकेगी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतीक्षा सूची जारी करके नए चिकित्सकों की नियुक्ति की है। जिला अस्पताल में छह नए चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश जारी हुए हैं। नियुक्ति के बाद वह ओपीडी लगाना शुरू कर देंगे। जिससे मरीजों को काफी हद तक राहत मिल सकेगी। -डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed