फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   SI of Baroda police station caught taking bribe of Rs 20,000

Sonipat News: बरोदा थाने का एसआई 20 हजार रुपये रिश्वत लेते काबू

Tue, 04 Feb 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 04 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
SI of Baroda police station caught taking bribe of Rs 20,000
फोटो 25: सोनीपत के गोहाना में रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया था एसआई एसीबी करनाल की टीम के सा
गोहाना। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), करनाल की टीम ने बरोदा थाना के उपनिरीक्षक को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है उसने गांव भावड़ के ग्रामीण से एक मामले में उसके भाई व भतीजों की जमानत करवाने और दूसरे मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन


गांव भावड़ निवासी राजेंद्र ने एसीबी करनाल को बताया था कि उनका सितंबर, 2024 में गांव में एक पक्ष से झगड़ा हो गया था। दूसरे पक्ष की शिकायत पर बरोदा थाना में उनके भाइयों व भतीजों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में उसके भाई-भतीजे को गिरफ्तार कर लिया था। उनके परिवार की तरफ से भी मुकदमा दर्ज करवाया गया था। दोनों मामलों की जांच एसआई राजकुमार को मिली थी। उनके मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। राजेंद्र का आरोप है कि जांच अधिकारी उनके भाई व भतीजे की जमानत करवाने और दूसरे पक्ष के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। सोमवार को वह रिश्वत के रुपये देने के लिए थाना में गए तो एसआई राजकुमार ने 20 हजार रुपये ले लिये। इस पर एसीबी करनाल की टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed