फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shyam lovers took out chariot and Nishan Yatra on Falgun Ekadashi

Sonipat News: फाल्गुन एकादशी पर श्याम प्रेमियों ने निकाली रथ और निशान यात्रा

Tue, 11 Mar 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 11 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Shyam lovers took out chariot and Nishan Yatra on Falgun Ekadashi
फोटो 04- सोनीपत के चिट्टाना धाम से श्री श्याम रथ व निशान यात्रा निकालते श्रद्धालु। स्रोत : आयोज
सोनीपत। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर सोमवार को चिट्टाना धाम से श्री श्याम बाबा की रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में श्रद्धालु बाबा श्याम का निशान लेकर श्री श्याम मंदिर चुलकाना धाम पहुंचे। यात्रा में श्याम प्रेमियाें ने 300 से ज्यादा श्याम ध्वज उठाएं। श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारे लगाते व भजन से श्याम नाम का गुणगान करते हुए चले। रथयात्रा का मार्ग में पुष्प वर्षा के साथ श्याम प्रेमियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


जिला पार्षद संजय बड़वासनी, सुनील जांगड़ा, गोविंद कुहाड़, संजीत कुहाड़ ने कहा कि फाल्गुन माह में एकादशी व द्वादशी के दिन श्याम बाबा को निशान चढ़ाने से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। श्याम बाबा हारे का सहारा कहलाते हैं, इसलिए जो भक्त बाबा के चरणों में हार कर निष्ठावान होकर अपनी अर्जी अर्पित करता है, बाबा श्याम उनकी सभी इच्छाएं पूरी करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीन बाण धारी बर्बरीक ने महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण को अपना शीश दान देकर प्रसन्न किया था। श्रीकृष्ण ने उन्हें वरदान दिया था कि कलियुग में बर्बरीक श्रीकृष्ण के नाम से बाबा श्याम की पूजा होगी, जो भक्त हार कर भक्ति भाव से उनकी शरण में आएगा, वह उनकी सभी मनोकामना पूर्ण करेंगे। यात्रा में कप्तान, संदीप, प्रदीप, जगबीर व काफी महिलाएं श्याम ध्वज उठाकर शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed