फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sharp shooter of Ramkaran gang on remand for two days, police got important clues

रामकरण गिरोह का शार्प शूटर दो दिन के रिमांड पर, पुलिस को मिले अहम सुराग

Sun, 04 Apr 2021 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sharp shooter of Ramkaran gang on remand for two days, police got important clues
सोनीपत। कोर्ट परिसर में बदमाश अजय उर्फ बिट्टू पर जानलेवा हमला करने और उसके पिता की हत्या के आरोपी रामकरण गिरोह के शार्प-शूटर अमित को पुलिस ने शनिवार अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। पुलिस पूछताछ में अमित ने गिरोह से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई है। उसी के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास कर रही है। बता दें कि आरोपी को पुलिस ने बुलेट प्रूफ जैकेट और अजय के पिता की हत्या में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ पकड़ा था।
विज्ञापन

याद रहे कि कोर्ट परिसर में 18 मार्च को बदमाश और संदीप बड़वासनी गैंग के शार्प शूटर अजय उर्फ बिट्टू बरोणा के सिर में सिपाही महेश ने तीन गोली मार दी थी। सिपाही उसकी सुरक्षा गार्द में रोहतक से उसके साथ आया था। उसके कुछ समय बाद ही अजय के पिता कृष्ण चंद की गांव बरोणा में हत्या कर दी गई थी। दोनों मामलों में रामकरण का नाम आने के बाद रामकरण की गिरफ्तारी हुई थी। गैंगस्टर रामकरण ने पुलिस को बताया था कि दोनों मामलों में उसका शार्प-शूटर रोहतक के गांव गिझी का अमित उर्फ मीता शामिल था। उसे सीआई-2 की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

गिरोह के मोहित व मनीष खरखौदा के बारे में मिले सुबूत
गैंगस्टर रामकरण और उसके शार्प शूटर अमित की गिरफ्तारी के बाद उसके व संदीप बड़वासनी गिरोह के गुर्गों में टकराव की आशंका है। वहीं पुलिस अजय उर्फ बिट्टू को कड़ी सुरक्षा दे रही है। पुलिस को रामकरण व अमित की गिरफ्तारी के बाद गिरोह के सदस्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। उसके आधार पर सीआईए-2 की टीम ने मोहित और मनीष खरखौदा की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। रामकरण और अमित से पूछताछ में लगातार जानकारी मिल रही हैं। उसके आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों को पकड़ लेगी। - अनिल कुमार, प्रभारी सीआईए-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed