फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sewer line manhole not found after uprooting the road, contaminated water flowing for three days

सड़क उखाड़ने पर नहीं मिला सीवरलाइन का मैनहोल, तीन दिन से बह रहा दूषित पानी

Mon, 18 Jul 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sewer line manhole not found after uprooting the road, contaminated water flowing for three days
मामा भांजा चौक पर सीवरलाइन का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद दुकानों के आगे सड़क पर बहता पानी। सं - फोटो : Sonipat
व्यस्ततम मामा भांजा चौक पर तीन दिन पहले सड़क उखाड़ने के बावजूद सीवरलाइन का मैनहोल नहीं मिला। ऐसे में सड़क पर दूषित पानी लगातार बह रहा है। जिससे दुकानदारों के अलावा राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। नगर निगम के पास मेटल डिटेक्टर की सुविधा नहीं होने के कारण मैनहोल ढूंढने में परेशानी आ रही है। जर्जर सीवरलाइन लीक होने के चलते सड़क उखाड़नी पड़ी थी। उसके बावजूद तीन दिन से मैनहोल न मिलने के चलते चौक पर पानी बह रहा है। जिससे जाम की स्थिति बन रही है। लोगों को राहत दिलाने के लिए निगम अधिकारियों ने कुरुक्षेत्र व गन्नौर जनस्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क करके मेटल डिटेक्टर देने की मांग की है। मेटल डिटेक्टर मिलने के बाद मैनहोल ढूंढने में आसानी हो सकेगी।
विज्ञापन

मामा-भांजा चौक पर 14 जुलाई को रात में पुरानी सीवरलाइन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। उसके बाद से लगातार सड़क पर पानी भर रहा है। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। चौक के पास दुकानदारी पर भी असर पड़ रहा है। पुरानी सीवरलाइन का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क पर पानी भरने लगा तो दुकानदारों ने मेयर निखिल मदान को फोन पर मामले से अवगत करवाया। 15 जुलाई को मौके पर पहुंचे मेयर व निगम अधिकारियों को स्थिति दिखाई गई। जिसके बाद मेयर ने सड़क उखड़वाकर सीवरलाइन की मरम्मत के लिए काम शुरू कराया। तीन दिन से मैनहोल नहीं मिलने के कारण लाइन की मरम्मत करने में निगम कर्मियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मैनहोल ढूंढने में प्रयोग किए जाने वाले मेटल डिटेक्टर की सुविधा नहीं
नगर निगम के अधिकारियों के पास मेटल डिटेक्टर की सुविधा नहीं है। इसके कारण उनको गहरी सीवरलाइन के मैनहोल ढूंढने में परेशानी हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह सीवरलाइन करीब 35 साल पहले बिछी थी। लाइन काफी जर्जर हो चुकी है। सीवरलाइन के ऊपर सड़क की परत भी कई बार हो चुकी है। जिससे कई फुट नीचे सीवरलाइन के मैनहोल दब चुके हैं। इससे मैनहोल ढूंढने में परेशानी हो रही है। मेटल डिटेक्टर मंगाने के लिए कुरुक्षेत्र व गन्नौर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया है। मेटल डिटेक्टर मिलने के बाद भी मैनहोल आसानी से ढूंढे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से सीवरलाइन की सफाई समय पर नहीं कराई जा रही है। जिसके कारण सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। दुकानों के सामने सड़क पर पानी भरने से उनके रोजगार पर भी असर पड़ रहा है। -सुरेश कुमार, दुकानदार
मामा भांजा चौक पर तीन दिन पहले पुरानी सीवरलाइन लीक होने के बाद सड़क को उखाड़ दिया था। उसके बाद निगम की ओर से अभी तक सीवर लाइन जोड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। निगम की लापरवाही का खामियाजा दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है। -नरेश कुमार, दुकानदार
सड़क उखाड़े जाने के कारण सीवर का पानी बस अड्डे तक और बहालगढ़ रोड पर भर रहा है। सीवरलाइन की मरम्मत के लिए बेहतर कदम नहीं उठाए जा रहे है। तीन दिन पहले सड़क उखाड़ी गई थी। निगम के पास संसाधन कम होने के कारण सीवरलाइन के लिए मैनहोल तक नहीं मिल रहे है। -राजू, दुकानदार
शहर में सीवर व्यवस्था खराब है। मामा भांजा चौक पर सड़क उखाड़े जाने के कारण जाम लग रहा है। निगम के अधिकारियों को मैनहोल तक नहीं मिल रहे हैं। दुकानों के आसपास पानी भरने के कारण ग्राहकों का आना बंद हो रहा है। जिससे परेशानी ज्यादा बढ़ गई है। -हरिओम, दुकानदार
नगर निगम की ओर से सीवर व्यवस्था बेहतर करने के लिए कदम नहीं उठाए जा रहे। मामा भांजा चौक पर पानी भरने की समस्या काफी वर्षों से बनी हुई है। सड़क उखाड़े जाने के बावजूद निगम को मैनहोल तक नहीं मिल रहे और चौक पर लगातार जाम लग रहा है। -कृष्ण कुमार, दुकानदार
सड़क पर पानी भरने के कारण पैदल यात्रियों का निकलना मुश्किल हो गया है। दुकानदारों की लगातार बढ़ रही समस्या को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। तीन दिन से सबसे ज्यादा समस्या बनी हुई है। सड़क पर भर रहा पानी निकासी न होने के कारण तालाब का रूप ले रहा है। -समीम, दुकानदार
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 35 साल पहले सीवर लाइन बिछाई थी। कई बार सड़क का निर्माण होने के कारण सीवर लाइन काफी नीचे दब चुकी हैं। मैनहोल ढूंढने में काफी परेशानी हो रही है। कुरुक्षेत्र व गन्नौर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके मेटल डिटेक्टर की मांग की गई है। -पंकज सैनी, कार्यकारी अभियंता नगर निगम

सीवरलाइन काफी जर्जर होने से मामा भांजा चौक पर क्षतिग्रस्त हो गई है। मैनहोल को ढूंढने के लिए मेटल डिटेक्टर मंगाया गया है। लोगों से अपील है कि जब तक मामा भांजा चौक पर सीवरलाइन की मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक वाहन चालक शहर से आउटर सड़क का इस्तेमाल करें। समस्या से निजात को लेकर योजना के तहत काम पूरा कराया जाएगा। जल्द समस्या का ठोस समाधान निकाला जाएगा। -निखिल मदान, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed