फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Served like a mother for 18 years; representatives from 11 villages attended the Terahvi (post-funeral ritual).

Sonipat News: 18 साल तक मां की तरह सेवा, तेरहवीं में आए 11 गांवों के प्रतिनिधि

Thu, 16 Jul 2026 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Served like a mother for 18 years; representatives from 11 villages attended the Terahvi (post-funeral ritual).
फोटो: सोनीपत के गांव तिहाड़ कलां में गाय की तेरहवीं पर हवन करते परिजन व ग्रामीण। संवाद - फोटो : samvad
सोनीपत। गांव तिहाड़ कलां में गो माता नंदिनी की तेरहवीं बुधवार को संपन्न हुई। 7 जुलाई को 18 वर्ष की आयु में गाय नंदिनी का निधन हो गया। उसकी सभी रस्में इंसानों की तरह वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और श्रद्धांजलि सभा के साथ निभाई गईं।
विज्ञापन

रक्षक सेना प्रमुख मनजीत तिहाड़ा ने बताया कि नंदिनी ने 18 वर्षों तक परिवार का पालन-पोषण किया। उसके निधन के बाद पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया था। तेरहवीं पर आसपास के 11 गांवों के लोगों, संतों और ग्रामीणों के लिए श्रद्धांजलि सभा व भोज आयोजित हुआ। नंदिनी को रसगुल्ला बहुत पसंद था इसलिए भोज में विशेष रूप से छह क्विंटल रसगुल्ले बनाए गए। परिवार के पास नंदिनी की छह पीढ़ियां आज भी हैं जिनकी सेवा उसी श्रद्धा के साथ की जा रही है। मनजीत तिहाड़ा ने कहा कि उनके परिवार में पीढ़ियों से गो सेवा की परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन

तेरहवीं पर ग्रामीणों और संतों ने नंदिनी को श्रद्धांजलि अर्पित कर गो सेवा के इस संदेश को प्रेरणादायक बताया। इस दौरान मनीष आर्य, महामंडलेश्वर अंजना देवा गिरी महाराज, बाबा राजेश नाथ, सुभाषचंद्र भारती, आनंद सिंह, जोगेंद्र दहिया, नरेश राठौर, सत्येंद्र लठवाल, राकेश मदान, डॉ. योगी मलिक, प्रो. सुभाष सिसोदिया, विजय आर्य और संजय गौतम भी उपस्थित रहे।

फोटो: सोनीपत के गांव तिहाड़ कलां में गाय की तेरहवीं पर हवन करते परिजन व ग्रामीण। संवाद

फोटो: सोनीपत के गांव तिहाड़ कलां में गाय की तेरहवीं पर हवन करते परिजन व ग्रामीण। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed