{"_id":"671ec3e4f0a37c8ab50c04f4","slug":"sarpanch-of-village-bidhlan-arrested-and-sent-to-jail-sonipat-news-c-197-1-snp1002-126833-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गांव बिधलान के सरपंच को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गांव बिधलान के सरपंच को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Mon, 28 Oct 2024 04:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। विधायक पवन खरखौदा के छोटे भाई प्रवीन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांव बिधलान के सरपंच सुभाष को गिरफ्तार कर लिया। सरपंच को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सरपंच की गिरफ्तारी की सूचना पर ग्रामीण रात में थाने में पहुंच गए थे। रविवार की सुबह खरखौदा अनाज मंडी के गेट पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके बाद विभिन्न स्तर पर इस मामले में बैठक किए जाने की बात कही जा रही थी। दिन भर गहमा-गहमी का माहौल बना रहा।
मतदान के दिन भाजपा प्रत्याशी पवन खरखौदा के भाई प्रवीन ने पुलिस से शिकायत कर रहा था कि गांव बिधलान में एजेंटों का खाना लेकर पहुंचे तो पाया कि बूथ पर सरपंच व उसके साथी जबरदस्ती कैप्चर किए हुए हैं। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट की। जिस पर पुलिस ने सरपंच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
एसीपी जीत बेनीवाल का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।