{"_id":"6a92d0c8fd7a7c3339092a12","slug":"sanitation-workers-strike-disrupts-services-water-accumulates-in-the-street-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159598-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सफाई कर्मियों की हड़ताल से बिगड़ी व्यवस्था, गली में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सफाई कर्मियों की हड़ताल से बिगड़ी व्यवस्था, गली में भरा पानी
Sat, 29 Aug 2026 06:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 29 Aug 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर स्थित अग्रवाल अस्पताल वाली गली में सफाई न होने की वजह से भरा दूषित पा
गन्नौर। नगर पालिका के सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है। वार्ड 12 स्थित अग्रवाल अस्पताल वाली गली में नालियों की सफाई न होने के कारण दूषित पानी ओवरफ्लो होकर गली में फैल गया है। गली में पानी जमा होने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण कई दिनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। नालियों में गंदगी जमा होने से पानी की निकासी बाधित हो गई और नालियां बैक मारने लगीं। इसके चलते दूषित पानी गली में जमा हो गया। लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। वहीं, पानी जमा रहने से दुर्गंध भी फैल रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही पानी की निकासी और नालियों की सफाई नहीं कराई गई तो गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है। अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासियों ने नपा प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था कराकर सफाई और जल निकासी कराने की मांग की है।