फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sandeep started serving pizza to people after being scolded, quit his 9,000-paying job and added more work, now worth crores.

Sonipat News: डांट खाते-खाते लोगों को पिज्जा खिलाने लगे संदीप, 9 हजार की नौकरी छोड़ जोड़ा काम, अब करोड़ों के मालिक

Fri, 16 Jan 2026 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Sandeep started serving pizza to people after being scolded, quit his 9,000-paying job and added more work, now worth crores.
गोहाना के संदीप जांगड़ा, जो स्टार्टअप की दुनिया में मिसाल बन चुके हैं। स्रोत: सोशल मीडिया
गोहाना। एक दशक में भारत के स्टार्टअप इको सिस्टम में जबरदस्त उछाल देखा गया है। देश में 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स को मान्यता मिली है। नई सोच के साथ रोजगार पैदा करने वाले ऐसे ही उद्यमियों में एक नाम है गोहाना के संदीप जांगड़ा का।
विज्ञापन

एक वक्त था जब संदीप जिंदगी के कई मोर्चों पर फेल हो चुके थे। 9 हजार रुपये की नौकरी की लेकिन एक आइडिया काम कर गया। डांट खाते-खाते लगभग 10 साल पहले लोगों को पिज्जा खिलाने शुरू शुरू किया था। आज पिज्जा गैलेरिया के सीईओ के रूप में 700 से ज्यादा लोगों को काम दे रहे हैं। इनके देशभर में 80 से ज्यादा आउटलेट हैं।
विज्ञापन

रोहतक जिले के गांव चमारियां के बलराज जांगड़ा पेशे से कारपेंटर थे। काम के सिलसिले में वह गोहाना आए तो यहीं रच-बस गए। शहर के काठमंडी के निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले बलराज के परिवार की आमदनी सीमित थी। इसी के चलते बेटे संदीप ने भी कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं तक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक में दाखिला लिया लेकिन पढ़ाई में मन न लगने के कारण कई बार फेल हुए। पिता समेत बाकी घर वालों की डांट-फटकार झेलनी पड़ी। बाद में गुरुग्राम में उन्हें एक निजी कंपनी में 9 हजार रुपये महीने की नौकरी मिली लेकिन सैलरी और काम से संतुष्टि नहीं मिली।
साल 2014 में संदीप ने पहली बार पिज्जा खाया। यहीं से उनकी सोच बदली। उन्होंने तय किया कि गोहाना जैसे कस्बे में, जहां उस समय पिज्जा का कोई आउटलेट नहीं था, वहां यह काम किया जा सकता है। बिना किसी अनुभव के उन्होंने पहले रोहतक में पिज्जा बनाने की ट्रेनिंग ली। इस दौरान उनकी मां ने अपनी बचत और भाई ने सेविंग से उनकी मदद की।
साल 2015 में गोहाना में पिज्जा गैलेरिया का पहला आउटलेट खोला गया। खोलने से पहले संदीप ने लोगों को ट्रायल के तौर पर पिज्जा खिलाकर अच्छी मार्केटिंग की जिसका फायदा उन्हें पहले दिन से ही मिला। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे बिजनेस का विस्तार किया।
आज पिज्जा गैलेरिया के देशभर में 80 से ज्यादा आउटलेट हैं। कंपनी में पिज्जा के साथ पास्ता, बर्गर, सैंडविच और कॉम्बो ऑफर भी मिलते हैं। संदीप सैकड़ों युवाओं को रोजगार दे रहे हैं। वह शार्क टैंक इंडिया में भी नजर आ चुके हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का टर्नओवर करीब 16 करोड़ रुपये रहा जो लगातार बढ़ रहा है।

संदीप जांगड़ा की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो पढ़ाई या नौकरी में असफल होकर हताश हो जाते हैं। संदीप कहते हैं डिग्री नहीं सही सोच और मेहनत आपको आगे ले जाती है।

गोहाना के संदीप जांगड़ा, जो स्टार्टअप की दुनिया में मिसाल बन चुके हैं। स्रोत: सोशल मीडिया

गोहाना के संदीप जांगड़ा, जो स्टार्टअप की दुनिया में मिसाल बन चुके हैं। स्रोत: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed