Hindi News
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Samples of biscuits, ghee, paneer, curd from salt and dairy from grocery store
{"_id":"62d45d9e70c22143a41280e6","slug":"samples-of-biscuits-ghee-paneer-curd-from-salt-and-dairy-from-grocery-store-sonipat-news-rtk6526090158","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरयाना की दुकान से नमक और डेयरी से बिस्कुट, घी, पनीर, दही के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरयाना की दुकान से नमक और डेयरी से बिस्कुट, घी, पनीर, दही के नमूने लिए
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा में एक दुकान से नमूने लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र गहलावत व अन्य। संवाद
- फोटो : Sonipat
Link Copied
सावन के महीने में घेवर व अन्य मिठाइयों की मांग बढ़ने लगी है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अलर्ट हो गया है। शहर में कई दुकानों पर रविवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापा मारा। इस दौरान टीम ने कई दुकानों पर खाद्य पदार्थों की जांच की। साथ ही किराने की दुकान से नमक व डेयरी से बिस्कुट, घी, पनीर, दही के नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब में भेजा जाएगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम के पहुंचने की सूचना मिलने के बाद कई डेयरी संचालक दुकानें बंद करके भाग गए। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकानदारों के लाइसेंस भी चेक किए।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र गहलावत ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने लाइसेंस बनवा लें। बिना लाइसेंस के दुकानों चलाने वालों के खिलाफ एफआईआर भी करवाई जा सकती है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र ने बताया कि पिछले वर्ष खरखौदा सब्जी मंडी सहित कई डेयरियों में पनीर व दूध से बने खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए थे, जिनमें से कई नमूने फेल आए थे। ऐसे डेयरी वालों के खिलाफ केस चला हुआ है और उन पर जुर्माना या सजा भी हो सकती है। इसलिए दुकानदार मानकों पर खरी उतरने वाली खाद्य सामग्री ही बेचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।