{"_id":"6a63d05b64dbc3b01e044a13","slug":"rotary-club-honored-newborn-daughters-and-mothers-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157496-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रोटरी क्लब ने नवजात बेटियों और माताओं का किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रोटरी क्लब ने नवजात बेटियों और माताओं का किया सम्मानित
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के नागरिक अस्पताल में नवजात बालिका व उनकी माता को विशेष उपहार पैकेट वितरित करते र
सोनीपत। रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत अर्डेंट की ओर से शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल के मातृत्व (मैटरनिटी) वार्ड में मां और नन्ही परी सम्मान परियोजना के तहत नवजात बालिकाओं और उनकी माताओं को सम्मान स्वरूप आठ विशेष उपहार पैकेट वितरित किए।
क्लब के अध्यक्ष प्रमोद मोना भूटानी ने कहा कि बेटियों का सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस पहल का उद्देश्य नवजात बेटियों के जन्म पर परिवारों को शुभकामनाएं देना और समाज में बेटी सम्मान का संदेश मजबूत करना है।
सिविल सर्जन डॉ. अनुराधा जैन ने रोटरी क्लब की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में बेटियों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर क्लब के सचिव सुनील भारती मनचंदा, बैठक अध्यक्ष रोटेरियन आशु शालिनी नागपाल, संजय आंटिल, डॉ. सुनील कश्यप, सुधीर खुराना, संजय कुकरेजा, राजेश मक्कड़, राजेश कटारिया, अभिषेक गुप्ता और किरण सुरेंद्र सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।