फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   road accident, brother and sister dead, three injured

डिवाइडर से टकराया ऑटो, मासूम भाई-बहन की मौत, मां समेत तीन घायल

Tue, 18 May 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
road accident, brother and sister dead, three injured
कुंडली। गांव बारोटा फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ऑटो के डिवाइडर से टकराने के चलते ऑटो में सवार मासूम भाई-बहन की मौत हो गई और उनकी मां, मामा व पड़ोस की महिला घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक बच्चों के मामा के बयान पर ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्चे मां व मामा के साथ यूपी स्थित पैतृक गांव जाने के लिए निकले थे, लेकिन बस निकलने के कारण लौट रहे थे।
विज्ञापन

यूपी के जिला शाहजहांपुर के गांव रामपुर बैन निवासी ब्रह्मदत्त ने कुंडली थाना की बारोटा चौकी पुलिस को बताया कि फिलहाल उसका व उसकी बहन का परिवार प्रहलादपुर किडौली में बालाजी ईंट भट्ठा पर रहकर कार्य करते हैं। उनकी बहन जावित्री उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव अलवापुर की रहने वाली हैं। वह रविवार रात को बहालगढ़ से ऑटो किराए पर लेकर प्रहलादपुर के लिए वापस चले थे। उनके साथ जावित्री, उसके दो बच्चे तीन साल की बेटी भारती व सात माह अनिकेत तथा उनके पड़ोस के गांव गदरिया की ननही देवी थी। ब्रहमदत्त ने बताया कि रात को मना करने के बावजूद चालक ऑटो को तेज गति से चला रहा था। जिससे वह बारोटा में ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में पांचों बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर अनिकेत और भारती की मौत हो गई। हादसे में ब्रह्मदत्त, उनकी बहन जावित्री तथा ननही देवी घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। हादसे के बाद चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

घर जाने को निकला था परिवार
जावित्री के पति रामकृपाल ने बताया कि उसका साला ब्रहमदत्त उसकी पत्नी, बेटी व बेटे को लेकर उनके पैतृक गांव जाने के निकला था। रात को उन्हें बहालगढ़ से हरदोई के लिए बस पकड़नी थी। हालांकि रात को महज पांच मिनट के अंतराल में बस निकल गई। जिसके चलते वह रात को बहालगढ़ से ऑटो किराए पर लेकर वापस प्रहलादपुर आ रहे थे कि हादसे में उसके दो बच्चों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में नौ साल की बेटी बची, पत्नी भी बुरी तरह से घायल
रामकृपाल ने बताया कि उसने हादसे में सात माह के बेटे व तीन साल की बेटी को खो दिया है। अब उसकी बड़ी बेटी ही बची है। वह नौ साल की है। उसने उसे अपने पास ही रख लिया था। इतना ही नहीं हादसे में उसकी पत्नी जावित्री की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उसके शरीर पर कई चोट लगी हैं।

वर्जन
बारोटा फ्लाईओवर पर हादसा हुआ था। जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल है। ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई जारी है।
- रवींद्र कुमार, चौकी प्रभारी, बारोटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed