फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Revenue operations affected by Patwari and Kanungo strike; registration of deeds declines.

Sonipat News: पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल से राजस्व कार्य प्रभावित, रजिस्ट्रियां घटीं

Tue, 25 Aug 2026 08:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 25 Aug 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
Revenue operations affected by Patwari and Kanungo strike; registration of deeds declines.
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में पटवारियों व कानूनगो के धरने पर समर्थन देने हुए इनेलो पदा​धिकारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। ऑटो म्यूटेशन पोर्टल में आ रही तकनीकी समस्याओं के विरोध में पटवारियों और कानूनगो ने हड़ताल की है। डिजिटल फसल सर्वेक्षण की खामियां भी इस विरोध का मुख्य कारण हैं। इस हड़ताल से राजस्व विभाग का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को लघु सचिवालय परिसर में सांकेतिक धरना दिया गया। एसोसिएशन के राज्य महासचिव सन्नी दहिया ने पोर्टल की लगातार आ रही दिक्कतों को उजागर किया। उन्होंने बताया कि इससे जमीन से जुड़े रिकॉर्ड और नामांतरण के कार्य रुक गए हैं। डिजिटल फसल सर्वेक्षण में भी कई खामियां होने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

जिले के 237 पटवारी और 15 कानूनगो कार्य से दूर रहे। हड़ताल को 27 अगस्त तक बढ़ाया गया है। पटवारियों व कानूनगो का कहना है कि समाधान न होने तक उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटवारखाने बंद होने से आम लोगों के राजस्व संबंधी कार्य बाधित हुए हैं। सोनीपत तहसील में सामान्य दिनों में प्रतिदिन करीब 150 रजिस्ट्रियां होती थीं। हड़ताल के दौरान यह संख्या घटकर करीब 50 रह गई है। विभिन्न मामलों से जुड़ी करीब 2500 फाइलें लंबित हो गई हैं। रजिस्ट्री और अन्य दस्तावेजी कार्यों के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के कारण राजस्व से होने वाली सरकारी आय पर भी असर पड़ रहा है।
इंसेट
इनेलो का समर्थन और आरोप
इनेलो कार्यकर्ता भी धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनरत पटवारियों व कानूनगो को समर्थन दिया। कुणाल गहलावत ने भाजपा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कर्मचारी वर्ग परेशान है और आंदोलन करने को मजबूर है। इनेलो कर्मचारियों की जायज मांगों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाएगी। पार्टी सरकार से इस पर जवाब भी मांगेगी।

वर्जन
पटवारियों और कानूनगो के हड़ताल पर जाने की वजह से इंतकाल, जमाबंदी का सत्यापन नहीं हो रहा है। 7020 इंतकाल अटके हैं। सोनीपत तहसील में पहले रोजाना 150 रजिस्ट्री होती थी, अब घटकर 50 रह गई है। जिले की अन्य तहसील और उप तहसील में भी यही हालात बने हुए हैं।-सुशील शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed