फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Report of the Oversight Committee is completely correct said Yogeshwar Dutt

योगेश्वर दत्त बोले: ओवरसाइट कमेटी की रिपोर्ट पूरी तरह ठीक, शक है तो दूसरी कमेटी गठित कर जांच करा लें

Sun, 30 Apr 2023 11:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 11:40 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि बगैर स्थिति को समझे जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाना गलत है। यह जांच रिपोर्ट खिलाड़ियों के बयान के आधार पर तैयार की गई। इसकी वीडियोग्राफी भी हुई है।

विज्ञापन
Report of the Oversight Committee is completely correct said Yogeshwar Dutt
जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन और योगेश्वर दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओलंपियन योगेश्वर दत्त ने कहा कि ओवरसाइट कमेटी पर सवाल उठाना गलत है। कमेटी ने वीडियो रिकॉर्डिंग कर बयान दर्ज करने के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी है। वह रविवार को सोनीपत के गोहाना में एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर किसी को ओवरसाइट कमेटी की रिपोर्ट पर शक है तो दूसरी कमेटी गठित कर जांच करा लें। कमेटी में पांच पहलवानों को शामिल किया जाए। योगेश्वर दत्त ने नेताओं के उन बयानों पर नाराजगी जताई है जिनमें जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


योगेश्वर ने दो टूक कहा कि जांच रिपोर्ट छह सदस्यों ने तैयार की है, जिसमें हर खिलाड़ी के बयान की वीडियोग्राफी करवाई गई है। योगेश्वर ने कहा कि जांच रिपोर्ट कोई मंदिर का घंटा नहीं है, जिसे कोई भी आए और बजाने लगे। जांच रिपोर्ट पूरी सजगता व निष्पक्षता से तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह शरण पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई भी पुलिस व न्यायालय को करनी है। जांच कमेटी का जितना काम था उतना कर दिया। योगेश्वर दत्त ने फिर कहा कि जांच कमेटी का काम किसी को सजा देना नही है, यह काम अदालत का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed