फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Relief: AQI became greener, trouble: fog slowed down the speed of vehicles.

राहत : एक्यूआई में हरियाली छाई, आफत : कोहरे ने वाहनों की गति थामी

Sat, 03 Feb 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 03 Feb 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Relief: AQI became greener, trouble: fog slowed down the speed of vehicles.
नीपत में शुक्रवार सुबह कोहरे के बीच गांव रोहट के पास सड़क पार करने को किनारे खड़े बाइक सवार। संवा
सोनीपत। बारिश के बाद जिले में लोगों को बड़ी राहत मिली है। प्रदूषण से परेशान लोग अब खुलकर सांस ले पा रहे हैं। करीब ढाई माह बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 से नीचे आया है। हालांकि बारिश के बाद रात को मौसम खुलने का असर सुबह कोहरे के रूप में दिखाई दिया। वातावरण में छाया घना कोहरा लोगों के लिए मुसीबत बन गया। सुबह दृश्यता 20 मीटर तक सिमट गई थी। दिन चढऩे के साथ दस बजे जाकर कोहरे से राहत मिल सकी। उसके बाद दोपहर तक सूर्य व बादलों के बीच आंख मिचौली चलती रही। दोपहर के बाद खिली धूप से मौसम खुशनुमा बन गया। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


दो दिन हुई बारिश बाद शुक्रवार को एक्यूआई में काफी सुधार आया। नवंबर के मध्य के बाद अब एक्यूआई 86 पर पहुंच गया। बुधवार और वीरवार की बारिश के साथ ही शुक्रवार को सात किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली हवा से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। एक्यूआई नवंबर में हुई बारिश के बाद पहली बार हरे रंग में दिखाई दिया। एक दिन पहले यह 186 था।
विज्ञापन

एक सप्ताह में एक्यूआई में आया उतार चढ़ाव

तिथि एक्यूआई
01 फरवरी 186

31 जनवरी 190

30 जनवरी 211

29 जनवरी 313

28 जनवरी 197

27 जनवरी 187

26 जनवरी 164

25 जनवरी 338



सुबह आठ बजे तक दृश्यता 20 मीटर तक रही :
हालांकि सुबह लोगों को कोहरे ने परेशान किया। सुबह के समय जिला वासियों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा। नेशनल हाईवे-44, केएमपी और केजीपी के साथ ही अन्य संपर्क मार्गों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। सुबह आठ बजे तक दृश्यता 20 मीटर तक रही। उसके बाद राहत मिली और दस बजे कोहरा छट गया। उसके बाद वाहनों ने रफ्तार पकड़ी। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अभी तीन दिन तक बारिश के आसार बने रहेंगे। लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री व अधिकतम 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री व अधिकतम 17.9 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन




गेहूं उत्पादक किसानों को राहत :
मौसम के मिजाज से गेहूं उत्पादक किसानों को राहत मिली है। बारिश होने के बाद किसानों को गेहूं की सिंचाई करने से छुटकारा मिल गया है। वहीं सूखी ठंड समाप्त होने के कारण सरसों की फसल को फायदा पहुंचा है। इसके अतिरिक्त रबी सीजन की हरे चारे की फसलों को भी फायदा हुआ है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस बार उत्पादन बेहतर होने का अनुमान है।


वर्जन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश हुई है। इसका असर 3 फरवरी तक रह सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का दौर फिर से शुरू होने का अनुमान है। जिसके चलते तीन से चार दिनों तक तापमान में कमी बनी रहेगी।

डॉ.प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed