फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Reasons for breaking of canal track not known, case against unknown

Sonipat News: नहर की पटरी टूटने के कारणों का नहीं लगा पता, अज्ञात पर केस

Fri, 16 Aug 2024 10:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 Aug 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Reasons for breaking of canal track not known, case against unknown
गोहाना। गांव भावड़ में सुंदर ब्रांच नहर की पटरी टूटने के मामले में सिंचाई विभाग के एसडीओ ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि नहर टूटने के कारणों का पता नहीं लग सका। जांच में नहर तोड़ने वाले की जानकारी भी नहीं मिल सकी। उन्होंने बरोदा थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जींद के जुलाना स्थित सिंचाई विभाग के उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) जितेंद्र सिंह ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि गांव भावड़ के पास 4 अगस्त को सुंदर ब्रांच नहर की पटरी टूट गई थी। इससे नहर के पानी का बहाव खेतों की तरफ हो गया था। मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने अंटा हेड से पानी बंद करवाया था। इसके बाद पटरी की मरम्मत हुई थी। नहर की पटरी को तोड़ने की आशंका के चलते जांच कराई गई। पता लगा कि नहर ईशापुर खेड़ी की महिला के खेत के पास से टूटी है। खेत को भावड़ गांव के किसान ने पट्टे पर ले रखा है। नहर टूटने के कारणों का पता नहीं लगा। साथ ही यह जानकारी भी नहीं मिल सकी कि नहर किसने तोड़ी है। पता करने पर भी असली गुनहगार के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। ऐसा लग रहा है कि इसमें आस-पड़ोस की मिलीभगत है। इसके चलते कोई भी नहर तोड़ने वाले का नाम नहीं बता रहा है। उन्होंने बरोदा थाना पुलिस से नहर तोड़ने वाले का पता लगाने की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed