फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rate fixed for testing dengue and malaria

Sonipat News: डेंगू व मलेरिया की जांच के लिए रेट तय

Sat, 18 May 2024 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 18 May 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Rate fixed for testing dengue and malaria
फोटो 10- सोनीपत में गोहाना के नागरिक अस्पताल में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। संवाद
गोहाना। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया जांच के लिए रेट निर्धारित कर दिए हैं। जो भी लैब या निजी अस्पताल मरीजों से निर्धारित रेट से अधिक रुपये वसूल करेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। निजी अस्पताल, लैब व क्लीनिक के लिए 600 रुपये रेट निर्धारित किया है। यदि कोई निजी लैब संचालक इस टेस्ट को स्लाइड के माध्यम से करता है या 600 रुपये से अधिक की राशि मरीज से लेता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार डेंगू बुखार की पुष्टि के लिए केवल एलाइजा टेस्ट ही मान्य होता है। यह सुविधा सोनीपत के नागरिक अस्पताल व खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में निशुल्क है। जबकि गोहाना के नागरिक अस्पताल में डेंगू जांच की सुविधा नहीं है। ऐसे में गोहाना के नागरिक अस्पताल में बुखार के मरीजों की स्लाइड तैयार की जा रही है और सीबीसी जांच की जा रही है। मरीज में प्लेटलेट्स कम मिलने पर उसे डेंगू जांच के लिए खानपुर कलां रेफर कर दिया जाता है। हालांकि गोहाना में अभी तक डेंगू का मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन


इंसेट


विश्व हेपेटाइटिस दिवस लगाया शिविर

सोनीपत। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर नागरिक अस्पताल में जांच शिविर लगाया गया। शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संजय छिक्कारा ने किया। शिविर में 55 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार हेपेटाइटिस काला पीलिया का इलाज नागरिक अस्पताल में मुफ्त दिया जा रहा है। जिसके लिए दवाओं व टेस्ट के लिए कूपन मरीजों को फ्री में उपलब्ध करवाए जाते हैं। हेपेटाइटिस बी एवं सी का इलाज संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

डेंगू का टेस्ट केवल एलाइजा किट से होना ही मान्य है। यदि कहीं पर भी एलाइजा किट के अलावा अलग तरीके से टेस्ट होता पाया गया तो वह अवैध माना जाएगा। निजी लैब, अस्पताल व क्लीनिक पर डेंगू व मलेरिया जांच के लिए रेट निर्धारित किए गए हैं। किसी भी निजी लैब, अस्पताल व क्लीनिक संचालकों के रिकार्ड में अनियमितता पाई गई तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-डाॅ. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed