फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Raksha Bandhan... Women availed free travel on 196 Roadways buses.

Sonipat News: रक्षाबंधन...196 रोडवेज बसों से महिलाओं ने किया मुफ्त सफर

Fri, 28 Aug 2026 08:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Aug 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan... Women availed free travel on 196 Roadways buses.
फोटो: सोनीपत बस अड्डे पर बस के आने का इंतजार करते यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। रक्षाबंधन पर रोडवेज ने बहनों को भाइयों तक पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए। महिलाओं को 15 साल तक के बच्चों के साथ मध्यरात्रि 12 बजे तक रोडवेज बसों में निशुल्क सफर की सुविधा दी गई। इस सुविधा के कारण शुक्रवार को सोनीपत बस अड्डे पर सुबह से ही यात्रियों की भारी भीड़ रही।
रोडवेज ने जिले में 196 बसें विभिन्न रूटों पर लगाईं। इनका उद्देश्य महिलाओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाना था। महिलाएं हरियाणा के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली और चंडीगढ़ तक निशुल्क यात्रा करती दिखीं। सोनीपत बस अड्डे पर रक्षाबंधन के दिन करीब 1.5 लाख यात्रियों के पहुंचने का अनुमान रहा।
विज्ञापन

दिल्ली, पानीपत, रोहतक, खरखौदा, बागपत, बड़ौत, गोहाना, गन्नौर और खानपुर कलां समेत ग्रामीण रूटों पर भीड़ देखी गई। गोहाना सब बस अड्डे पर भी सोनीपत, पानीपत, रोहतक, सफीदो, जींद, जुलाना, महम और खानपुर कलां सहित विभिन्न रूटों पर यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। रोडवेज में निशुल्क यात्रा के कारण सरकारी बसों में महिलाओं की भीड़ अधिक रही। बस अड्डे पर सुबह से देर शाम तक यात्रियों की चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
बसों में किराया वसूली की शिकायतें
सहकारी परिवहन समिति की बसों को लेकर यात्रियों ने शिकायतें कीं। आरोप है कि कुछ परिचालकों ने महिलाओं को सरकारी निशुल्क यात्रा देने से इन्कार किया। उन्होंने महिलाओं से पूरा किराया वसूला। इसको लेकर कई जगह यात्रियों और परिचालकों के बीच नोकझोंक भी हुई। इसके चलते कई महिलाओं ने निजी बसों की बजाय रोडवेज बसों में सफर करना पसंद किया।
इंसेट
रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की रही भीड़
रक्षाबंधन के चलते सोनीपत रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भारी भीड़ रही। बड़ी संख्या में महिलाएं और उनके परिजन ट्रेनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। त्योहार पर बढ़े वाहनों के दबाव के कारण शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम लगा। मुरथल जीटी रोड, गीता भवन चौक और ककरोई चौक सहित कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। यातायात पुलिसकर्मी दिनभर जाम खुलवाने में जुटे रहे, जिससे देर शाम तक यातायात धीमी गति से चला।
वर्जन
त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए डिपो से बसें लगातार रूटों पर संचालित की गईं। जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक थी, वहां अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए।-संजय कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज

वर्जन

रक्षाबंधन पर सहकारी परिवहन समिति की बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर को लेकर मुख्यालय से काेई आदेश नहीं मिले। आदेश न होने के कारण निजी बसों में महिलाओं से किराया वसूल किया गया।-संजय कौशिक, एडीटीओ, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण

फोटो: सोनीपत बस अड्डे पर बस के आने का इंतजार करते यात्री। संवाद

फोटो: सोनीपत बस अड्डे पर बस के आने का इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed