फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rain provided relief from the scorching heat

Sonipat News: चिलचिलाती गर्मी से बारिश ने दिलाई राहत

Sun, 02 Jun 2024 04:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Rain provided relief from the scorching heat
फोटो 18- सोनीपत में दोपहर बाद हुई बारिश के बीच स्कूटी पर जाती महिलाएं। संवाद
सोनीपत। नौतपा में भीषण गर्मी की मार झेल रहे जिलावासियों को बारिश के बाद राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शनिवार को दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और धूलभरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे चिलचिलाती गर्मी का सामना कर रहे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो करीब तीन दिन तक तापमान में बनी बनी रहेगी और लू से राहत मिलेगी। आगामी सप्ताह में फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। जिला वासियों को 25 मई से शुरू हुए नौतपा के बाद से भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार दिन की शुरूआत भी तेज धूप के साथ हुई थी। सुबह 10 बजे ही तापमान 41 डिग्री को पार कर गया था।
विज्ञापन

दोपहर तक चिलचिलाती गर्मी और लूू के थपेड़े बदल को झुलसाने लगे थे। हालांकि दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और आसमान काले बादलों से घिर गया। कुछ ही देर बार धूल भरी आंधी चली और बारिश शुरू हो गई। तापमान में आए परिवर्तन से आगामी कुछ दिन राहत भरे रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
बारिश से तापमान में 10 डिग्री तक की आई गिरावट

जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर बाद हुई बारिश के बाद तापमान में करीब 10 डिग्री तक की गिरावट आई है। जिससे मौसम सुहाना बना रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी तीन दिन तक तापमान में अधिक बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है।
किसानों को मिली राहत

बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट से किसानों ने भी राहत महसूस की है। तापमान में कमी से खरीफ सीजन की फसलों की बिजाई प्रक्रिया में तेजी आ सकती है। जिले में करीब 10 हजार हेक्टेयर भूमि में ज्वार की फसल उगाई जाती है। अधिक तापमान होने के कारण अब तक किसान ज्वार की बिजाई करने से घबरा रहे थे। जिन किसानों ने ज्वार उगा रखी है, उन्हें भी बार-बार खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही थी। वहीं धान की रोपाई के लिए पौध तैयार करने का काम भी शुरू किया जा सकेगा।
इंसेट

बारिश से मिली राहत, बिजली ने किया परेशान

खरखौदा। कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को बारिश से राहत मिली है। भीषण गर्मी में पारा बढ़ने से अस्पताल में ओपीडी बढ़ने लगी थी। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने के साथ ही फीडर भी जवाब दे रहे थे। शनिवार को बारिश के बाद राहत महसूस की है। तड़के करीब चार बजे 132 केवी पावर हाउस व शहर के 33 केवी पावर सब स्टेशन की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। जो पांच घंटे बाद बहाल हो सकी। जबकि थाना कला रोड फीडर तो इसके एक घंटे बाद बहाल हो पाया। दोपहर करीब ढाई बजे 132 केवी पावर स्टेशन से एक बार फिर से बत्ती गुल हो गई, जिसे सवा तीन बजे बहाल तो कर दिया गया, लेकिन शहर की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। छह घंटे बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।

वर्जन

क्षेत्र में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शनिवार को कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई है। इससे तापमान में गिरावट आई है। आगामी तीन दिन तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार नहीं है। प्री मानसून जून माह के दूसरे सप्ताह में दस्तक दे सकता है।-डॉ. प्रेमदीप, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed