फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rahul Gandhi has lost his mental balance due to continuous defeats: Krishan Pal Gurjar

लगातार हार से राहुल गांधी मानसिक संतुलन खो चुके : कृष्णपाल गुर्जर

Sun, 25 Jan 2026 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 25 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi has lost his mental balance due to continuous defeats: Krishan Pal Gurjar
सोनीपत। जनता के फैसले ने कांग्रेस को गहरे राजनीतिक संकट में डाल दिया है। वोट की चोट से कांग्रेस का कोई वजूद नहीं बचा है। चुनावों में लगातार हार से राहुल गांधी मानसिक संतुलन खो चुके हैं। यह बात सीआरपीएफ कैंप, सोनीपत में मिशन रिक्रूटमेंट के तहत आयोजित रोजगार मेले में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र देने के बाद मीडिया से बातचीत में केंद्रीय राज्य मंत्री सहकारिता कृष्णपाल गुर्जर ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत और भारतीय सेना के खिलाफ बयानबाजी कर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। देश के बारे में दुष्प्रचार करना उनकी आदत में शुमार हो चुका है। प्रयागराज में मौनी अमावस्या स्नान को लेकर हुए विवाद पर कहा कि सनातन धर्म सरकार और भाजपा के लिए सर्वोपरि है।
विज्ञापन

मोदी और योगी सरकार में सनातनियों के अपमान की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। यदि कोई छोटी-मोटी समस्या है तो उसका समाधान आपसी संवाद से निकाला जाएगा। उसे राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने निकाय चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी पूरी तरह चुनाव के लिए तैयार है। जहां-जहां चुनाव होने हैं वहां सात मंत्रियों सहित वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। भाजपा का हर कार्यकर्ता चुनावी मोड में है। पार्टी के हर सक्रिय कार्यकर्ता के लिए चुनाव लड़ने के दरवाजे खुले हैं।

दक्षिणी हरियाणा में नेताओं के बीच मतभेद पर उन्होंने कहा कि कभी-कभी मतभेद हो जाते हैं जिन्हें बैठकर सुलझा लिया जाता है। भाजपा के सभी नेता एकजुट होकर चुनाव लड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed