फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   protest

सिविल सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष की गिरफ्तारी पर भड़के लोग, सीएम से मिलने जाते हुए रोकने पर पुलिस संग हाथापाई व वर्दी फाड़ी, 14 गि

Mon, 15 Jul 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
protest
protest - फोटो : Sonipat
पुलिस के कार्य में बाधा पहुुंचाने और सरकारी संपत्ति का नुकसान करने के आरोप में गिरफ्तार सिविल सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष राज सिंह दलाल की गिरफ्तारी पर विभिन्न संगठनों के सदस्य भड़क गए। सिटी थाना के बाहर हंगामा कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि जिले में चल रहे निजी स्कूलों में फीस वृद्धि और अस्पतालों में वसूली के खिलाफ आंदोलन करने के चलते राज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। लोगों के हंगामा करने और बाद में सीएम से मिलने जाने का प्रयास करने पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान लोगों ने काफी देर तक हंगामा किया। जिस पर पुलिस ने छह महिलाओं समेत 14 लोगों को हिरासत में ले लिया। हंगामे के दौरान महिला सिपाही भी चोटिल हो गई। आरोप है कि वर्दी भी फाड़ दी। उधर छात्र अभिभावक संघ के संयोजक विमल किशोर ने पुलिस पर लाठियां भांजने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विदित रहे कि सिविल सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह दलाल के नेतृत्व में लोगों ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया था। जिसमें उनके जबरन डीसी से मिलने जाने के प्रयास के दौरान लघु सचिवालय के दरवाजे के शीशे टूट गए थे। साथ ही पुलिस कर्मियों से भी हाथापाई हुई थी। पुलिस ने मामले में राज सिंह दलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सोसायटी के सदस्यों और अन्य सामाजिक संगठनों ने आरोप लगाया कि सीएम मनोहर लाल के शहर में आने के चलते राजसिंह दलाला को गिरफ्तार किया है। इसे लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य रविवार तीसरे पहर एकत्रित होकर सिटी थाना में चले गए। उन्होंने राज सिंह दलाल को छोड़ने व उनके खिलाफ दर्ज मामले को झूठा बताकर रद्द करने की मांग की। लोग करीब एक घंटे तक वहां हंगामा करते रहे। बाद में लोग मामले को लेकर सीएम से मिलने जाने लगे तो पुलिस ने रोक दिया। लोग सड़क पर बैठ गए जिससे जाम की स्थिति बन गई। इस पर पुलिस फोर्स को बुलवाया। पुलिस ने लोगों को हटाना शुरू किया। इस दौरान नोंकझोक हुई। जिसके बाद पुलिस ने छह महिलाओं समेत 14 लोगों को हिरासत में ले लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

हंगामे के दौरान हुई खींचतान
सीएम से मिलने जाने का प्रयास करने पर पुलिस ने जब आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो इस दौरान खींचतान हो गई। आरोप है कि इस दौरान सिपाही निशा घायल हो गई। पुलिस का कहना है कि आंदोलनकारियों ने वर्दी भी फाड़ दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर लाठी भांजने का आरोप
छात्र अभिभावक संघ के संयोजक विमल किशोर ने पुलिस पर लाठियां भांजने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। साथ ही विमल किशोर और छात्र एकता मंत्र के संयोजक साहिल ने कहा कि अगर गिरफ्तार लोगों को जल्द नहीं छोड़ा गया तो इसके विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
14 नामजद समेत 100-150 पर मुकदमा
सड़क जाम करने व पुलिस कर्मी से हाथापाई करने के मामले में पुलिस ने एसआई नरेश के बयान पर 14 नामजद समेत करीब 100-150 अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में साहिल लाकड़ा, श्रीपाल, राजेश, कुलदीप, सचिन, सितेंद्र, राजन, अमन, मंजू, नीलम, प्रोमिला, प्रोमिला कुमारी, रेनू और मनीषा को नामजद किया है।

सड़क पर हंगामा कर रहे लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। जब उन्हें हिरासत में लिया जाने लगा तो एक महिला सिपाही पर हमला कर दिया। जिसमें वह चोटिल हो गई और उनकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया है। किसी के साथ सख्ती नहीं बरती गई। पुलिस ने 14 नामजद समेत 100-150 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। ×निर्मल सिंह, थाना प्रभारी सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed