फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Protest after misbehave with girl student in gannaur of Sonipat

Sonipat: अभद्रता की शिकायत करने पर छात्रा से मारपीट कर अपहरण का प्रयास, परिजनों ने पांची रोड पर लगाया जाम

Fri, 23 Dec 2022 01:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 23 Dec 2022 01:10 PM IST
सार

आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए स्कूल की अन्य छात्राओं व परिजनों ने स्कूल पर ताला जड़ दिया और पांची रोड को जाम कर दिया। मामले का पता लगने पर थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह मौके पर पहुंचे और मामले में केस दर्ज करने व तीन आरोपियों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी।

विज्ञापन
Protest after misbehave with girl student in gannaur of Sonipat
गन्नौर पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत में गन्नौर के गांव में एक छात्रा के साथ कुछ युवकों ने अभद्रता कर दी। छात्रा ने मामले से अध्यापकों व परिजनों को अवगत कराया। इसके बाद युवकों को स्कूल में बुलाया गया। उन्होंने अपनी गलती मान ली जिसके बाद उन्हें जाने दिया गया।
विज्ञापन


आरोप है कि गुरुवार को छुट्टी के बाद छात्रा घर जाने लगी तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसके अपहरण का प्रयास किया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे स्कूल के लैब सहायक ने बीच बचाव किया तो उन्होंने उसकी भी पिटाई कर दी। छात्रा के परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। साथ ही शुक्रवार सुबह कार्रवाई की मांग करते हुए स्कूल पर ताला लगाकर पांची रोड को जाम कर दिया। थाना प्रभारी ने समझाकर जाम खुलवाया और तीन आरोपियों को हिरासत में लेने की जानकारी दी।
विज्ञापन


गन्नौर के गांव ही रहने वाली छात्रा गांव के ही स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि गुरुवार को जब छात्रा स्कूल जा रही थी तो उनके गांव के ही छह युवकों ने रास्ते में उससे अभद्रता की। छात्रा ने स्कूल जाकर मामले की जानकारी शिक्षकों को दी। छात्रा के परिजनों को अवगत कराया गया। युवकों को स्कूल में बुलाया गया तो उन्होंने गलती मान ली। जिस पर मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी गई। आरोप है कि जब स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा घर जा रही थी तो रास्ते में युवकों ने उसे रोक लिया। उन्होंने स्कूल में उनकी शिकायत करने के कारण उसकी पिटाई कर दी और अपहरण का प्रयास किया। इसी दौरान स्कूल का लैब सहायक वहां से गुजर रहा था तो उसने विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि युवकों ने उसकी भी पिटाई कर दी। बाद में ग्रामीणों के आने पर वह भाग गए। छात्रा ने परिजनों को अवगत कराया तो पुलिस को शिकायत दी गई। मामले में आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए स्कूल की अन्य छात्राओं व परिजनों ने स्कूल पर ताला जड़ दिया और पांची रोड को जाम कर दिया। मामले का पता लगने पर थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह मौके पर पहुंचे और मामले में मारपीट, छेड़खानी, अपहरण के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करने व तीन आरोपियों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद करीब एक घंटे में छात्राओं व परिजनों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed