फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Promising in JEE Main exam results

Sonipat News: जेईई मेन के परीक्षा परिणाम में छाए होनहार, सपनों को दी उड़ान

Sun, 30 Apr 2023 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 30 Apr 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Promising in JEE Main exam results
सोनीपत। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार दोपहर बाद जेईई मेन सत्र-2 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। एनटीए की तरफ से जारी किए गए परीक्षा परिणाम में जिले के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

शहर के शिवा शिक्षा सदन की 12वीं कक्षा की छात्रा कुंजल सहित चार विद्यार्थियों ने जेईई मेन सत्र-2 की परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल का नाम रोशन किया है। छात्रा कुंजल ने 97.81 परसेंटाइल, स्पर्श ने 93.12 परसेंटाइल, निमित ने 85.69 पर्सेंटाइल व चिराग ने 82 पर्सेंटाइल के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। स्कूल संचालक विरेंद्र बंसल, निदेशक अरुण बंसल व प्राचार्य अलका विज ने विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने अध्यापकों व अभिभावकों के योगदान की भी सराहना की।
विज्ञापन

बचपन से इंजीनियरिंग क्षेत्र में जाने का था सपना : कुंजल
विकास नगर निवासी छात्रा कुंजल का कहना है कि मैं बचपन से ही इंजीनियरिंग क्षेत्र में जाना चाहता थी। इस क्षेत्र में कुछ नया कर देश का नाम रोशन करना चाहती हूं। लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए रोजाना 6 से 7 घंटे का समय पढ़ाई को दिया। स्कूल में जो भी पढ़ाया जाता था, उसे घर पर आकर दोहराती थी। इसमें कुछ कमी रह जाती थी या कुछ समझ नहीं आता था तो अगले दिन स्कूल जाकर शिक्षक से जरूर पूछती थी। कुंजल का कहना है कि खुद पर भरोसा हो और लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत की जाए तो निश्चित रूप से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी के बेटे ने उत्तीर्ण की परीक्षा
एल्डिको निवासी डीएसपी सीएम फ्लाइंग अजीत सिंह के बेटे निमित ने जेईई मेन की परीक्षा में 85.69 पर्सेंटाइल प्राप्त कर अपने सपनों को उड़ान दी है। उनकी उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने बधाई दी। निदेशक अरुण बंसल ने कहा कि निमित शुरू से ही होनहार छात्र है। निमित ने जो सफलता प्राप्त की है, वह कड़ी मेहनत और लगातार समयबद्ध तरीके से की गई पढ़ाई का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से की गई मेहनत का नतीजा हमेशा सुखद होता है और सफलता के अनेक मार्ग खोलता है। उन्होंने छात्र को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed