फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Procurement of Gannaur, Gohana and Kharkhoda mustard started, 1895 quintal crop sold

Sonipat News: गन्नौर, गोहाना और खरखौदा सरसों की खरीद शुरू, 1895 क्विंटल फसल बिकी

Thu, 28 Mar 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 28 Mar 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Procurement of Gannaur, Gohana and Kharkhoda mustard started, 1895 quintal crop sold
सोनीपत/गन्नौर/गोहाना/खरखौदा। गन्नौर, गोहाना व खरखौदा मंडियों में वीरवार को तीसरे दिन पंजीकृत किसानों की सरसों की खरीद शुरू हो गई। मंडियों में खरीद शुरू होने के बाद किसानों को राहत मिली है। गन्नौर मंडी में किसानों के हंगामा करने के बाद दोपहर बाद सरसों की खरीद शुरू की गई। सोनीपत अनाज मंडी में लगातार दूसरे दिन खरीद प्रक्रिया जारी रही। हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) ने 1895 क्विंटल सरसों की खरीदी।
विज्ञापन

सोनीपत में रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में वीरवार को करीब 50 किसान सरसों की फसल लेकर पहुंचे। इस दौरान हैफेड की ओर से नमी का जांच करने के बाद 600 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। वहीं खरखौदा की अनाज मंडी में पांच किसान सरसों की फसल लेकर पहुंचे थे। चार किसानों की 51 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। वहीं सरसों की एक ढेरी में नमी ज्यादा होने के कारण हैफेड ने खरीद करने से मना कर दिया। हैफेड अधिकारियों ने किसानों ने अपील करते हुए कहा कि जिन किसानों की फसल का सत्यापन किया जा चुका है, वह किसान अपनी सरसों की फसल लेकर मंडी में आए। बिना सत्यापन के गेट पास जारी नहीं किया जाए। साथ ही किसान अपनी सरसों की फसल को सुखाकर जरूर लाएं। सरसों में नमी की मात्रा 8 फीसदी से ज्यादा न हो।
विज्ञापन


किसानों के हंगामा करने के बाद 872 क्विंटल सरसों खरीदी
फोटो 26. सोनीपत के गन्नौर अनाज मंडी में सरसों की खरीद करते हैफेड कर्मी। संवाद
गन्नौर रेलवे रोड स्थित अनाज मंडी में किसानों के हंगामा करने के बाद ही सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो सकी। मंडी में तीसरे दिन 826 क्विंटल सरसों की फसल पहुंची। जबकि 116 क्विंटल सरसों बुधवार को पहुंच गई थी, जिसे नमी के चलते हैफेड कर्मियों ने सरसों की फसल खरीद करने से इंकार कर दिया था। वीरवार दोपहर 12 बजे तक खरीद शुरू न होने पर किसानों में हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया तो दोपहर 1 बजे सरसों की खरीद शुरू की गई। हैफेड ने 872 क्विंटल सरसों की खरीद की गई, जबकि 70 क्विंटल सरसों की फसल को नमी के कारण नहीं खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोहाना में 365 क्विंटल सरसों की हुई सरकारी खरीद
फोटो 27- सोनीपत के गोहाना अनाज मंडी में सरसों की फसल में नमी की जांच करते अधिकारी। संवाद

गोहाना-जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में तीसरे दिन वीरवार को पंजीकृत सरसों की आवक व सरकारी खरीद शुरू हुई। मार्केट कमेटी ने 23 किसानों के टोकन काटे और 365 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। नई अनाज मंडी में सुबह से ही सरसों से भरे ट्रैक्टर-ट्रालियां आनी शुरू हो गई थी।

कृषि विभाग की ओर से मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले किसानों का डाटा मार्केट कमेटी को दिया गया है। दो दिन से पंजीकृत किसान नहीं पहुंच रहे थे। तीसरे दिन सुबह से ही सरसों की सरकारी खरीद शुरू कराई। शाम छह बजे तक मार्केट कमेटी ने 23 किसानों के टोकन काटे थे। इसके बाद हैफेड की ओर से इन किसानों की सरसों की जांच की गई और 365 क्विंटल सरसों खरीद हो पाई।



वर्जन
किसान अपनी सरसों की फसल को सुखाकर साफ करके मंडी में लाएं ताकि असुविधा न हो। 8 फीसदी से अधिक नमी होने पर सरसों की खरीद नहीं की जाएगी।

जोगिंद्र कुमार, मैनेजर, हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed