फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Preparations begin to seize 10-year-old diesel, 15-year-old petrol vehicles in Sonipat

10 साल पुराने डीजल व 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन जब्त करने की तैयारी शुरू

Sun, 07 Nov 2021 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin to seize 10-year-old diesel, 15-year-old petrol vehicles in Sonipat
परिवहन विभाग की तरफ से अपना संचालन समय पूरा कर चुके वाहनों को जब्त कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए एक निजी एजेंसी को ठेका दिया जाएगा। वह डीजल के 10 और पेट्रोल के 15 साल से पहले के सभी वाहनों की पहचान करने के साथ उन्हें जब्त करेगी। अभियान में दूसरे जिलों और राज्यों के ऐसे वाहनों को भी जब्त किया जाएगा, जिनका संचालन सोनीपत में हो रहा है। परिवहन विभाग के आकलन के अनुसार ऐसे वाहन 50 हजार से अधिक हैं।
विज्ञापन

वायु प्रदूषण में वाहनों से निकलने वाला धुआं भी शामिल है। पुराने वाहनों से ज्यादा प्रदूषण होता है। पुराने होने पर वाहनों के इंजन कई हानिकारक तत्वों को धुएं के साथ छोड़ने लगते हैं। इसके चलते राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) और सुप्रीम कोर्ट ने पुराने वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रदूषण की सबसे ज्यादा खराब स्थिति दिल्ली-एनसीआर में है। ऐसे में यहां पर सभी प्रकार के डीजल वाहनों को 10 साल और पेट्रोल वाहनों को 15 साल तक ही चलाया जा सकता है। ऐसे वाहनों को संचालन समय पूरा होने से पहले एनसीआर से बाहर ट्रांसफर कराना होगा। ऐसा न होने पर वाहनों को जब्त कराकर नष्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन

कई बार के आदेशों के बावजूद पुराने वाहनों को एनसीआर से बाहर नहीं किया गया है। एक आकलन के अनुसार जिले में 50 हजार से ज्यादा पुराने वाहनों का संचालन किया जा रहा है। अब इनको बाहर करने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
वाहनों को प्रदूषण नियंत्रण का प्रमाण पत्र रखना अनिवार्य होगा और संचालन समय पूरी होने के बाद किसी वाहन को नहीं चलने दिया जाएगा। वाहन चालक को पर्यावरण मानकों से मनमानी करने का अधिकार नहीं दिया जा सकता है। इसके लिए पुराने वाहनों को जब्त करने के लिए अभियान जल्द ही शुरू किया जाएगा।
- मानव मलिक, जिला परिवहन अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed