{"_id":"682b8a4ae04275252b0cbb88","slug":"police-took-associate-professor-ali-khan-to-delhi-seized-laptop-and-mobile-sonipat-news-c-197-1-snp1001-136861-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एसोसिएट प्रोफेसर अली खान को दिल्ली लेकर गई पुलिस, लैपटॉप और मोबाइल कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एसोसिएट प्रोफेसर अली खान को दिल्ली लेकर गई पुलिस, लैपटॉप और मोबाइल कब्जे में लिया
Tue, 20 May 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 20 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई स्थित अशोका विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के लैपटॉप व मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस प्रोफेसर को दिल्ली लेकर गई थी। प्रोफेसर के खिलाफ महिलाओं और सशस्त्र बलों को लेकर टिप्पणी करने के आरोप में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने 12 मई को नोटिस जारी किया था कि प्रो. अली खान महमूदाबाद ने 7 मई के आसपास सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों पर ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित टिप्पणी करते हुए महिला सैन्य अधिकारियों कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की भूमिका को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया। आरोप था कि उनके बयानों में नरसंहार, अमानवीयता और पाखंड जैसे शब्दों का प्रयोग करते हुए भारतीय सेना और सरकार की मंशा पर कम्युनल दुर्भावना से प्रेरित आरोप लगाए गए थे। उन्हें अपना पक्ष रखने को कहा था, लेकिन वह आयोग के सामने पेश नहीं हुए।
महिला आयोग की अध्यक्ष के राई स्थित विवि में पहुंचने पर भी वह उनके सामने नहीं आए। चेयरपर्सन ने डीजीपी को पत्र लिखा था, जिसके बाद राई थाना में मुकदमा दर्ज हुआ। इसके साथ ही गांव जठेड़ी के सरपंच योगेश ने भी प्रोफेसर पर मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था कि भारत ने पहलगाम के अमानवीय हमले के खिलाफ 6 मई को पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। मामले की पत्रकार वार्ता के दौरान महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी जानकारी दी थी। उन्होंने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद पर आरोप लगाया था कि उनका कहना था कि कर्नल सोफिया को सरकार मीडिया में मात्र दिखावा करने के लिए आगे लेकर आ रही है। उनका आरोप है कि प्रोफेसर अली खान ने संवेदनशील समय में देश के खिलाफ लोगों को भड़काने का काम किया। पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए थे। महिला आयोग अध्यक्ष रेनू भाटिया के बयान पर दर्ज मुकदमे में प्रोफेसर को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सोमवार को राई थाना पुलिस प्रोफेसर को लेकर दिल्ली पहुंची। पुलिस ने उनका मोबाइल व लैपटॉप कब्जे में लिया है, जिससे सबूत जुटाए जाएंगे।