फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police challaned 28 thousand rupees for Scooty

हेलमेट नहीं लगाने, तीन युवक सवार होने पर पुलिस ने स्कूटी का किया 28 हजार रुपये का चालान

Mon, 05 Jul 2021 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Police challaned 28 thousand rupees for Scooty
शहर में बरोदा रोड स्थित मोर चौक के निकट पुलिस ने स्कूटी पर सवार तीन युवकों को रोककर हेलमेट न होने पर चालान करने को कहा तो युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के चलते वहां भीड़ लग गई। पुलिस ने 28 हजार रुपये का चालान करते हुए स्कूटी को जब्त कर दिया। पुलिस युवकों को चौकी ले गई। बाद में युवकों ने माफी मांगी तो उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

देवीपुरा कॉलोनी पुलिस चौकी के प्रभारी कृष्ण चंद्र शहर में बरोदा रोड स्थित मोर चौक के निकट नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान जुलाना की तरफ से गांव बरोदा का अमित और उसके दो साथी स्कूटी पर आए। चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था और स्कूटी पर तीन युवक सवार थे। पुलिस ने जांच के लिए युवकों को रोक लिया। पुलिस ने दस्तावेज मांगे तो युवकों ने आनाकानी की। पुलिस ने चालान करने की कार्रवाई शुरू की तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। युवकों ने इधर-उधर फोन करके धौंस जमाने की कोशिश की। हंगामे के चलते वहां लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने 28 हजार रुपये का चालान करते हुए स्कूटी को जब्त कर लिया। पुलिस युवकों को पकड़ कर चौकी ले गई। वहां युवकों ने माफी मांगी तो पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed