फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Players will be selected under the residential scheme in Sonipat Sai Center

सोनीपत: साईं सेंटर में आवासीय योजना के तहत 17 व 18 फरवरी को होगा खिलाड़ियों का चयन, लिया जाएगा ट्रायल

Sun, 06 Feb 2022 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Feb 2022 10:16 PM IST
सार

विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में ट्रायल के आधार पर चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को 72 घंटे पहले तक की कोरोना नकारात्मक रिपोर्ट देनी होगी।

विज्ञापन
Players will be selected under the residential scheme in Sonipat Sai Center
भारतीय खेल प्राधिकरण - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र चौहान जोशी, बहालगढ़ में आवासीय योजना के तहत बालक व बालिकाओं का चयन किया जाएगा। 17 व 18 फरवरी को होने वाली यह चयन प्रक्रिया अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं के ट्रायल के आधार पर की जाएगी। चयन प्रक्रिया में शामिल होने वालों को 72 घंटे पहले तक की नकारात्मक कोरोना रिपोर्ट देनी अनिवार्य रहेगी। ट्रायल के लिए आने वाले खिलाड़ियों को रहने और खाने की व्यवस्था भी स्वयं ही करनी होगी। 

विज्ञापन


साईं सेंटर की क्षेत्रीय निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले बालक व बालिकाओं को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 17 फरवरी को सुबह 8 बजे चयन स्थान पर पहुंचना होगा। जहां स्प्रिंट, हर्डल, थ्रो, संयुक्त प्रतिस्पर्धा व रेस वॉक के लिए ट्रायल लिए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए प्रतिभागी की उम्र 16 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। तय किए मापदंड अनुसार खिलाड़ी को अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, खेल उपलब्धियों के प्रमाणपत्र, योग्यता प्रमाणपत्र की स्वप्रमाणित फोटो प्रतियां व चार पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ये मापदंड जरूरी

  • मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो
  • अखिल भारतीय महासंघ द्वारा आयोजित सीनियर, जूनियर व यूथ नेशनल प्रतियोगिता में 8वें स्थान तक रहने वाले खिलाड़ी
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया व ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में चौथे स्थान तक रहने वाले खिलाड़ी
  • अखिल भारतीय महासंघ द्वारा आयोजित जोनल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी
  • राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता भी चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed