{"_id":"611aa63d8ebc3e42e25a1fbd","slug":"players-showed-talent-in-power-lifting-competition-sonipat-news-rtk621094329","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
खिलाड़ियों को सम्मानित करते भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरुण बड़ौक व अन्य।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना(सोनीपत)। शहर की एक जिम में सोमवार को संचालक अमित बजाज ने अपने दादा दिवंगत शांतिलाल बजाज की याद में पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता कराई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के गोहाना मंडल के अध्यक्ष अरुण बड़ौक ने बतौर मुख्य अतिथि किया। यहां उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर खेल खेलने के लिए प्रेरित किया।
अमित बजाज के अनुसार प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने अलग-अलग भारवर्गों में हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसमें 60 किलो भारवर्ग में अंकित प्रथम, कृष्ण द्वितीय व ईशू तृतीय रहे। 70 किलो में अक्षय प्रथम, आनंद द्वितीय व उत्तम तृतीय रहे। 80 किलो में मंजीत प्रथम, साहिल द्वितीय व धीरज सैनी तृतीय रहे। इसके अलावा अन्य भारवर्गों में भी युवा खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस पर अरुण बड़ौक ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।