{"_id":"6a2184d6471eb8d46f0d2632","slug":"pipes-will-now-be-laid-in-place-of-open-drains-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154964-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खुले नालोें की जगह अब डाले जाएंगे पाइप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खुले नालोें की जगह अब डाले जाएंगे पाइप
Thu, 04 Jun 2026 07:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के वार्ड नंबर 5 में नाले की सफाई कार्य का निरीक्षण करते मेयर राजीव जैन व सह आयुक्
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। बारिश के पानी की निकासी के लिए बनाए गए नालों की जगह अब पाइप डाले जाएंगे। नालों में कचरा डालने की वजह से पानी की निकासी रुक जाती है। वीरवार को स्वच्छता अभियान के तहत बाबा धाम के पीछे नाले की सफाई करवाते हुए मेयर राजीव जैन ने कहा कि अभी प्रयोग के लिए जटवाड़ा क्षेत्र में फ्लाईओवर से सब्जी मंडी चौक तक पाइप डाले जा रहे हैं।
नालों की हालत यह है कि सफाई करवाने में एक सप्ताह बाद ही वे कूड़े से भर जाते हैं। निगम की सह आयुक्त मीतू धनखड़ के निर्देश पर वार्ड नंबर 5 में दो दिवसीय सघन स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत नालों के साथ सड़कों पर जमा कचरा व पत्थर भी उठवाए गए।
ट्रांसफार्मर के तरफ लगाए गए जाल के अंदर भी सफाई करवाई गई। मेयर राजीव जैन ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे और जनभागिता सुनिश्चित की जाएगी।