{"_id":"6a35476aa0c90fa9fb0f7575","slug":"pilot-rehearsal-held-at-new-grain-market-for-international-yoga-day-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155701-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर नई अनाज मंडी में की पायलट रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर नई अनाज मंडी में की पायलट रिहर्सल
Sat, 20 Jun 2026 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 20 Jun 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत की गन्नौर अनाज मंडी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पायलट रिहर्सल में योग करते अधिक
गन्नौर। नई अनाज मंडी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पायलट रिहर्सल की गई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों व योग सहायकों ने भाग लिया और योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक देवेंद्र कादियान बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे।
योग दिवस की तैयारियों को लेकर तहसीलदार ललिता दलाल ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। नोडल इंचार्ज डाॅ. मनीष शर्मा ने योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों से अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया।
इसके बाद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग व प्राणायाम किया। योग सहायक जीतराम, वीरेंद्र, रीना, सीमा, प्रमिला और सुनील ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। रिहर्सल में डाॅ. पुनीत गांधी, डाॅ. ज्योति मान, डाॅ. दिनेश भी मौजूद रहे।