फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   person was murdered due to rivalry with friend, 3 arrested

दोस्त के साथ रंजिश के चलते की थी मंडोरा में व्यक्ति की हत्या, तीन गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
person was murdered due to rivalry with friend, 3 arrested
खरखौदा l गांव मंडोरा के अड्डे पर भाई की दुकान पर बैठे व्यक्ति की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें नामजद आरोपी व उसके साथी के साथ ही उन्हें शरण देने का आरोपी भी शामिल है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। गिरफ्तार आरोपियों ने दोस्त के साथ रंजिश में वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। मामले में मुख्य आरोपी मयंक फरार है।
विज्ञापन
गांव मंडोरा में 5 जून को संजय की गोलियां मारकर हत्या की गई थी। वह घटना के समय अपने भाई की दुकान के बाहर बैठा था। उसके भाई ने दुकान किराए पर दे रखी है। घटना के समय किराए पर दुकान लेने वाला युवक लघुशंका के लिए गया था। इसी दौरान बाइक व स्कूटी सवार हमलावरों ने तीन गोलियां मारकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने संजय की पत्नी इंदू के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसमें गांव के रोमिल को नामजद किया गया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गांव मंडोरा के नामजद आरोपी रोमिल व हलालपुर के नरेश को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दोनों को वारदात के बाद शरण देने के आरोप में रेवाड़ी निवासी प्रीतम को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि अपने दोस्त मंडोरा निवासी मयंक के साथ मिलकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। मयंक संजय से रंजिश रखता था। संजय ने मयंक के पिता के साथ मारपीट की थी। इसके साथ ही मयंक अपने माता-पिता के बीच हुए अलगाव का कारण भी संजय को ही मानता था। इसी के चलते उन्होंने मयंक के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। अतिरिक्त थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि अन्य हत्यारोपियों को पकडऩे व वारदात में प्रयुक्त हथियारों व वाहनों को बरामद करने के लिए आज आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं मयंक की गिरफ्तारी के बाद ही रंजिश के अन्य कारणों से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed