फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People will run in Sonipat Half Marathon tomorrow, 40 thousand have registered

Sonipat News: सोनीपत हाफ मैराथन में कल दौड़ेंगे लोग, 40 हजार ने कराया पंजीकरण

Fri, 28 Mar 2025 10:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Mar 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
People will run in Sonipat Half Marathon tomorrow, 40 thousand have registered
फोटो 04- सोनीपत हाफ मैराथन को लेकर मुरथल विवि में रनिंग किट लेने के लिए बनाया गया काउंटर। स्रोत
सोनीपत। नशे के विरुद्ध युवाओं में अलख जगाने के लिए रविवार को दीनबंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में सोनीपत हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैराथन को लेकर लोगों में उत्साह है। अब तक जिले से 40 हजार से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण करवाए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि सभी विश्वविद्यालय अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाएं और उनको हाफ मैराथन में लेकर आएं। उपायुक्त ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि हाफ मैराथन को लेकर प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल को अंतिम रूप देते हुए व्यापक स्तर पर तैयारियां कर ली हैं। हाफ मैराथन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के अलावा विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि उन्हें पार्किंग प्लान भेज दिया जाएगा, जिसमें खंड अनुसार पार्किंग की जानकारी दी गई है। विभिन्न खंडों से आने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जाए। इस मौके पर एसडीएम सुभाष चंद्र, नगराधीश डॉ. अनमोल, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया सहित सभी विश्वविद्यालयों से अधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। नशे के विरुद्ध लड़ाई में सभी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षण संस्थान, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थान, पंचायतें व औद्योगिक इकाइयां भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में सीटी बसों की करें व्यवस्था
उपायुक्त ने रोडवेज महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि मैराथन के दिन सुबह शहर में सीटी बसों की व्यवस्था रखें। उन्हें अलग-अलग रूटों पर भेजें, ताकि शहर का जो भी व्यक्ति मैराथन में भाग ले रहा है वह आसानी से आयोजन स्थल पर पहुंच सके। गोहाना व गन्नौर में भी बसों की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सीआरपीएफ कैंप खेवड़ा के जवानों से भी आग्रह किया कि वह ज्यादा संख्या में भाग लेकर युवाओं का हौसला बढ़ाएं।

खेल मैदान में रहेगा आयोजन स्थल
उपायुक्त ने बताया कि मुरथल विवि के खेल मैदान को हाफ मैराथन का आयोजन स्थल बनाया गया है। सभी प्रतिभागी यहां इकट्ठा होंगे। आयोजन स्थल पर तीन स्टेज लगाए हैं। दो स्टेज वीआईपी व एक स्टेज सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए रहेगी। प्रदेश के मशहूर कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। मैराथन रूट पर जगह-जगह सांस्कृतिक व अन्य स्टेज बनाएं गए हैं, ताकि मैराथन को भव्य रूप दिया जा सके। इन स्टेज पर विभिन्न शिक्षण संस्थाएं अपने सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रम आयोजित करेंगी।

रनिंग किट वितरित करने के लिए बनाए काउंटर
मैराथन के लिए जिन प्रतिभागियों ने 21 व 10 किलोमीटर के लिए पंजीकरण करवाया है, उनको रनिंग किट्स वितरित करने के लिए डीसीआरयूएसटी स्थित ऑडिटोरियम में काउंटर बनाए गए हैं। पंजीकरण करवाने वाले प्रतिभागी काउंटर पर जाकर रनिंग किट्स प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें एक इलेक्ट्रॉनिक चिप युक्त बीब (टी शर्ट पर चिपकने वाला स्टीकर) शामिल है। मैराथन रूट पर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। रास्ते में पीने के पानी, शौचालय व एंबुलेंस की व्यवस्थाएं की गई हैं।

फोटो 04- सोनीपत हाफ मैराथन को लेकर मुरथल विवि में रनिंग किट लेने के लिए बनाया गया काउंटर। स्रोत

फोटो 04- सोनीपत हाफ मैराथन को लेकर मुरथल विवि में रनिंग किट लेने के लिए बनाया गया काउंटर। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed