फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Passion... The enthusiasm to vote was also seen among the elderly, they reached the booth and cast their vote

Sonipat News: जज्बा ...बुजुर्गों में भी दिखा मतदान करने का जोश, बूथ पर पहुंचकर डाला वोट

Sun, 06 Oct 2024 05:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 06 Oct 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Passion... The enthusiasm to vote was also seen among the elderly, they reached the booth and cast their vote
फोटो 58- सोनीपत के गोहाना के गांव जागसी निवासी 116 वर्षीय भगवानी देवी कार से उतरकर मतदान करने ज
सोनीपत। लोकतंत्र की मजबूती के लिए जहां हर वर्ग ने बूथों पर पहुंचकर मतदान किया, वहीं बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर गजब का जज्बा देखने को मिला। मतदान केंद्रों पर मतदान करने के लिए कोई व्हील चेयर से तो कोई परिजनों का सहारा लेकर मतदान केंद्र पहुंचा और सरकार बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। बुजुर्गों ने कहा कि सरकार चाहे कोई भी बनें, लेकिन हमें अपने वोट का हर बार सोच समझकर इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन

गांव जागसी में 116 साल की भगवानी देवी ने बूथ पर जाकर डाला वोट
गोहाना। गांव जागसी निवासी 116 वर्षीय बुजुर्ग भगवानी देवी ने विधानसभा चुनाव में गांव में बनाए गए बूथ नंबर 5 पर पहुंचकर अपना मतदान किया। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि सभी को अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए। भगवानी देवी ने कहा कि उन्हें आंखों से भले कम दिखाई देने लगा हो और कानों से कम सुनने लगा हो, लेकिन मतदान करने का जज्बा आज भी पहले जैसा ही है। शनिवार को भगवानी देवी ने परिवार के सदस्यों के साथ गांव के बूथ पर जाकर अपना मतदान किया। भगवानी देवी लाठी के सहारे बूथ तक चलकर गई। भगवानी देवी के बेटे दिनेश ने बताया कि उनकी बड़ी मां भगवानी 116 साल की है और छोटी मां भतेरी 95 वर्ष की है। प्रत्येक चुनाव में अपना वोट डालने जाती हैं। दोनों बहनें एक-दूसरे का सहारा बनकर रहती हैं। संवाद
विज्ञापन

115 साल की भरपाई बोलीं- हर वोट कीमती
गोहाना विधानसभा के गांव सैनीपुरा निवासी 115 साल की भरपाई और सोनीपत विधानसभा के 95 वर्षीय प्रगति नगर निवासी खजान सिंह ने बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। उनका कहना था कि मतदान उनके लिए एक महापर्व से कम नहीं है। हर एक वोट की कीमत होती है। कभी यह नहीं सोचना चाहिए कि उनके एक वोट से क्या फर्क पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed